menu-icon
The Bharatvarsh News

दो दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति ने गले लगाकर किया स्वागत

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी अबू धाबी में हिन्दू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए यूएई पहुंच गए हैं. इस दौराम उन्हें गार्ड ऑफ अनर से सम्मानित किया गया. वहीं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को गले लगाया.

Calendar Last Updated : 13 February 2024, 05:51 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • दो दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे PM मोदी
  • राष्ट्रपति ने गले लगाकर किया स्वागत

PM Modi UAE Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में बोचसनवासी श्री अक्षर पुरषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिन्दू मंदिर का उद्घाटन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं. 2015 के बाद पीएम मोदी का ये 7 वां दौरा है. इस दौराम उन्हें गार्ड ऑफ अनर से सम्मानित किया गया. वहीं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी को गले लगाया. बता दें, कि 14 फरवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया. इस दौराम पीएम मोदी जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे. 

पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति के साथ की बैठक 

पीएम मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में बैठक की. इस दौरान दोनों देशों  के बीच समझौता ज्ञापन(एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ. इस बीच यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और दुनिया में इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है." बता दें कि हाल ही में यूएई राष्ट्रपति वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर शामिल हुए थे. वहीं पीएम मोदी ने कहा, "यहां बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) मंदिर का निर्माण आपके सहयोग के बिना संभव नहीं होता."

UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत

पीएम मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में UPI RuPay कार्ड सेवा की शुरुआत की. यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर कर रहे हैं. मेरा मानना है कि ये G20 देशों के लिए बड़ी खबर होगी कि भारत और UAE इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

सम्बंधित खबर

Recent News