menu-icon
The Bharatvarsh News

Israel-Hamas War: जारी जंग के बीच फिर खुला राफा क्रॉसिंग, गाजा में अब तक इतने लोगों की हुई मौत

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इस दौरान फिर से सीमित संख्या में लोगों को मिस्र में प्रवेश देने के लिए राफा क्रॉसिंग को खोल दिया गया है. इस जानकारी को समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार को राफा सीमा को फिर से लोगों […]

Calendar Last Updated : 07 November 2023, 12:52 PM IST
Share:

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इस दौरान फिर से सीमित संख्या में लोगों को मिस्र में प्रवेश देने के लिए राफा क्रॉसिंग को खोल दिया गया है. इस जानकारी को समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोमवार को राफा सीमा को फिर से लोगों के लिए खोल दिया गया है. इस दौरान पूर्व अनुमोदित सूची में शामिल मिस्रवासियों और विदेशियों को मिस्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

मिस्त्र के लिए गाजा ही एक प्रवेश द्वार

राफा क्रॉसिंग मिस्र के लिए गाजा का एक मात्र प्रवेश द्वार है. इस पर इजराइल का कोई नियंत्रण नहीं है. इसे बुधवार को विदेशी नागरिकों और उनके आश्रितों, साथ ही घायल गजावासियों के लिए खोल दिया गया था. बाद में इसे दो दिन के लिए बंद कर दिया गया.

गाजा के अस्पतलों पर हमला, आठ की मौत

गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहला हमला आंखों के अस्पताल पर हुआ. जिसमें चार लोगों की मौत हुई है, जबकि दूसरा हमला बच्चों के रैनतिसी अस्पताल पर हुआ, वहां भी चार लोग मारे गए हैं. दोनों अस्पताल पास में ही स्थित थे. इसके अलावा हवाई हमले में गाजा सिटी का इकलौता मनोरोगियों का अस्पताल भी तबाह हो गया था.

अस्पताल में लगे सोलर पैनल को किया नष्ट

इजराइली सेना द्वारा गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में लगे सोलर पैनल को तबाह कर दिया गया है. इन सोलर पैनलों से उत्पन्न बिजली से अस्पताल की आवश्यक सेवाएं चल रही थी. अस्पताल जो तीन हफ्ते से बंद है जबकि जेनरेटर चलाने के लिए वहां पर डीजल नहीं है. अब सोलर पैनल तबाह होने से अस्पताल के अंधेरे में डूबने की स्थिति पैदा हो गई है और सैकड़ों गंभीर मरीजों का जीवन खतरे में पड़ गया है.

गाजा में अब तक 10 हजार लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि हमास के हमले के बाद इजराइल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में अब तक 10,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं. जिनमें 4,104 बच्चे, 2,641 महिलाएं और 611 बुजुर्ग शामिल थे.

सम्बंधित खबर

Recent News