menu-icon
The Bharatvarsh News

इजरायल-ईरान के बीच बढ़ता जा रहा तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

दूतावास की ओर से एक पोस्ट जारी किया गया है. जिसमें भारतीय नागरिकों से अनावश्यक यात्रा और गतिविधियों से बचने को कहा गया है. स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Calendar Last Updated : 15 June 2025, 06:20 PM IST
Share:

Iran Israel Conflict: इजरायल और ईरान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. दोनों देशों ने एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी कर दिया हैं. दोनों देशों के बीच खराब स्थिति के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइडरी जारी की. भारत के दूतावास ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है.  

दूतावास की ओर से एक पोस्ट जारी किया गया है. जिसमें भारतीय नागरिकों से अनावश्यक यात्रा और गतिविधियों से बचने को कहा गया है. स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट फॉलो करने को कहा गया है. नियमित अपडेट के लिए एक टेलीग्राम चैनल भी शुरू किया गया है.  

हॉटलाइन नंबर जारी

आपात स्थिति के लिए दूतावास की ओर से हॉटलाइन नंबर साझा किया गया है. ये नंबर हैं:  

  1. कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109  
  2. व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709  
  3. बंदर अब्बास: +98 9177699036  
  4. ज़ाहेदान: +98 9396356649

ऑपरेशन राइजिंग लॉयन

इजरायल ने 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' शुक्रवार को शुरू किया. इस ऑपरेशन में तेहरान में रक्षा मंत्रालय और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों पर हमले किए गए. ईरान की नतांज परमाणु सुविधा को भारी नुकसान हुआ. इजरायल ने 200 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया. इस हमले में ईरान के सैन्य कमांडर और वैज्ञानिक मारे गए. ईरान ने इजरायल के हमले का जवाब दिया. 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस थ्री' के तहत 100 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए. तेल अवीव और यरुशलम में हवाई हमले के सायरन बजे. कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा.

दोनों देशों में अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है. दक्षिणी तेहरान की एक तेल रिफाइनरी पर इजरायली हमले से भारी नुकसान हुआ. रात भर हुए हमलों में आग और धुआं उठता देखा गया. सैटेलाइट तस्वीरों में तबाही साफ दिख रही है. ईरान ने इसे बड़ा झटका बताया है. इस संघर्ष ने मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं. भारतीय शेयर बाजार में भी इसका असर नजर आने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह युद्ध क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित कर सकता है. अमेरिका ने इसे इजरायल की एकतरफा कार्रवाई बताया.  

सम्बंधित खबर

Recent News