menu-icon
The Bharatvarsh News

रूस के एयरबेस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, 40 मॉस्को विमानों को बनाया निशाना

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि आज यानी रविवार को यूक्रेन ने 40 से ज्यादा सैन्य विमानों को निशाना बनाकर एक बड़ा ड्रोन हमला किया. गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में सेरेडनी बस्ती में एक हमला किया.

Calendar Last Updated : 01 June 2025, 05:52 PM IST
Share:

Ukraines Attack on Russian Airbase: रूस और यूक्रेन के बीच लगभग तीन सालों से लगातार युद्ध जारी है. इसी बीच आज यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया है. 

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) के अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि आज यानी रविवार को यूक्रेन ने 40 से ज्यादा सैन्य विमानों को निशाना बनाकर एक बड़ा ड्रोन हमला किया. गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र में सेरेडनी बस्ती में एक हमला किया.

यूक्रेन का साहसिक हमला

यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने रॉयटर्स को बताया कि हमले में रूसी टीयू-95 और टीयू-22 रणनीतिक बमवर्षक शामिल थे. इन्हें यूक्रेन पर लंबे दूरी के हमले के लिए किया जाता था.  हमला रूस के इरकुत्स्क क्षेत्र की सेरेडनी बस्ती में हुआ. क्षेत्रीय गवर्नर इगोर कोबज़ेव ने इसकी पुष्टि की. बेलारूसी मीडिया NEXTA ने बताया कि मरमंस्क के ओलेन्या एयर बेस पर विस्फोट और धुआँ देखा गया. यह रूस की प्रमुख रणनीतिक सुविधा है. इस हमले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. अगर यह सच है, तो यह युद्ध शुरू होने के बाद रूस के सैन्य ढांचे पर सबसे बड़ा हमला होगा. ओलेन्या एयर बेस पर परमाणु हथियार ले जाने वाले विमान तैनात हैं. हमले में हताहतों की कोई तत्काल जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया पर विस्फोटों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

रूस का जवाबी हमला

यह हमला रूस के हालिया हवाई हमले के एक हफ्ते बाद हुआ. रूस ने यूक्रेनी शहरों पर 367 ड्रोन और मिसाइलें दागी थीं. इसमें 13 लोग मारे गए, जिनमें ज़ाइटॉमिर में तीन बच्चे शामिल थे. कीव, खार्किव और अन्य शहरों में कई लोग घायल हुए. यूक्रेन ने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें नष्ट कीं. फिर भी, बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ. रूस ने दावा किया कि उसने 95 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए, जिनमें दो मास्को के पास थे. यूक्रेन-रूस युद्ध फरवरी 2022 से जारी है. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में रूस से 30 दिन के युद्धविराम की मांग की है. यह प्रस्ताव जमीन, हवा और समुद्र पर हमलों को रोकेगा. यूक्रेन ने इसे स्वीकार कर लिया है. रूस ने अभी जवाब नहीं दिया. 
 

सम्बंधित खबर

Recent News