menu-icon
The Bharatvarsh News

US: अमेरिका ताइवान से अपने नागरिकों को निकालने की कर रहा तैयारी, क्या चीन-ताइवान में हो सकता है युद्ध?

US: अमेरिका ताइवान से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है। द मैसेंजर न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार पिछले छह महीनों से ताइवान में रहने वाले अपने नागरिकों को निकालने की योजना बना रही है। बीते दो महीने से इसमें तेजी देखी गई है। रिपोर्ट […]

Calendar Last Updated : 13 June 2023, 06:00 PM IST
Share:

US: अमेरिका ताइवान से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रहा है। द मैसेंजर न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार पिछले छह महीनों से ताइवान में रहने वाले अपने नागरिकों को निकालने की योजना बना रही है। बीते दो महीने से इसमें तेजी देखी गई है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को देखते यह कदम उठाना पड़ रहा है। दरअसल, अमेरिका को आशंका है कि चीन किसी भी वक्त ताइवान पर हमला कर सकता है और इसका असर अमेरिकी नागरिकों पर पड़ सकता है।

क्या चीन ताइवान पर करेगा हमला?

मीडिया रिपोर्ट में ताइवान और ​चीन के हमले का जिक्र किया गया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी सरकार सार्वजनिक रूप से नागरिकों को निकालने को लेकर की जा रही तैयारियों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। जबकि अमेरिकी पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन मीनर्स ने अमेरिकी नागरिकों को ताइवान से निकालने के सरकार के प्लान पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस मामले पर अमेरिकी विदेश विभाग के पूर्व अधिकारी ने कहा कि किसी भी देश से अपने नागरिकों को निकालने के प्लान पर लोग सोचने लगते है कि कुछ होने वाला है। बता दें कि हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से लीक हुए एक खुफिया रिपोर्ट में ताइवान और चीन के हमले का जिक्र किया गया था।

ताइवान में 80 हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिक

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान में साल 2019 तक 80 हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिक रहते है। लेकिन 2023 तक ये आंकड़ा एक लाख के करीब हो सकता है। पिछले कुछ महीनों से इन्होंने चीन—ताइवान तनाव और ताइवान में चीनी सेना के बढ़ते खतरों का सामना किया है। अमेरिका के कुछ अधिकारियों का मानना है कि भविष्य में चीन ताइवान पर बड़ा हमला कर सकता है।

सम्बंधित खबर

Recent News