अमेरिकी नक्शे ने पाकिस्तान को हिलाया, PoK को भारत का हिस्सा दिखाया, शहबाज और मुनीर के लिए बड़ा झटका

एक आधिकारिक अमेरिकी नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. यह नक्शा अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क के दौरान सामने आया.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: X

नई दिल्ली: अमेरिका से आई खबर ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. अमेरिका और भारत ने एक व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी किया है, लेकिन इससे पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ गई हैं. अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा माना है. भारत हमेशा से कहता रहा है कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है.

अब अमेरिका ने भी भारत के रुख का समर्थन किया है. अमेरिका द्वारा जारी नक्शे में साफ तौर पर दिखाया गया है कि पाकिस्तान का कब्जा अवैध है और PoK भारत का हिस्सा है. अमेरिका ने एक ऐसा नक्शा जारी किया है जिसने पाकिस्तान को अंदर तक हिला दिया है.

नक्शे में क्या दिखाया गया?

भारत और अमेरिका के बीच नए अंतरिम व्यापार समझौते के बारे में जानकारी देते समय यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा इस्तेमाल किया गया नक्शा शहबाज और मुनीर को चौंका देगा. अमेरिका द्वारा जारी नक्शे में पूरे कश्मीर क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है. इस नक्शे में कोई नियंत्रण रेखा या विवादित क्षेत्र नहीं दिखाया गया है. सब कुछ साफ तौर पर भारत का हिस्सा दिखाया गया है.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के अंतरिम फ्रेमवर्क से संबंधित जानकारी पोस्ट की. इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों जैसे ट्री नट्स, सूखे डिस्टिलर अनाज, लाल ज्वार, फल आदि के लिए भारत में नए बाजार खोलने पर चर्चा की गई. हालांकि, इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबका ध्यान खींचा. अमेरिका ने यह नक्शा जारी किया है, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया गया है.

अमेरिका की ओर से बड़ा संकेत क्या?

अमेरिका द्वारा जारी यह नक्शा सिर्फ एक तस्वीर नहीं है. यह अमेरिका की सोच का एक महत्वपूर्ण संकेत है. एक आधिकारिक अमेरिकी अकाउंट से इस तरह का नक्शा सामने आने का मतलब है कि वाशिंगटन भारत की स्थिति को स्वीकार कर रहा है. यह भी संकेत देता है कि अमेरिका अब PoK मुद्दे पर तटस्थ नहीं है. यह घटनाक्रम हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के साथ हुआ है.

पाकिस्तान के लिए झटका क्यों?

अमेरिका का यह कदम पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका है. पाकिस्तान ने दशकों से PoK पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है. यह भारत के लिए अच्छी खबर है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को इस नक्शे की ध्यान से जांच करनी चाहिए.

Tags :