menu-icon
The Bharatvarsh News

क्या है डोनाल्ड ट्रंप का 'गोल्ड कार्ड'? जानें 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वीजा में क्या है खास

Trump Gold Card: गोल्ड कार्ड तुरंत नागरिकता नहीं देता. यह केवल नागरिकता का रास्ता खोलता है. ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड जैसा, लेकिन ज्यादा परिष्कृत बताया. इसका मकसद धनी और असाधारण प्रतिभा वाले लोगों को अमेरिका लाना है. 50 लाख डॉलर का भुगतान इस कार्यक्रम में प्रवेश दिलाता है.

Calendar Last Updated : 12 June 2025, 10:59 AM IST
Share:

Trump Gold Card: अमेरिकी में बसने वाले लोगों के लिए ट्रंप सरकार ने एक नया रास्ता खोल दिया है. हालांकि अभी यह बात पूरी तरह से कंफर्म नहीं है कि इसके माध्यम से आप अमेरिका के स्थायी निवासी बन जाएंगे, लेकिन इस तरीके से आपको तुरंत अमेरिका में रहने का मौका मिलेगा. 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि गोल्ड कार्ड लॉन्च कर दिया गया है, यह 50 लाख डॉलर में उपलब्ध है. ट्रंप के मुताबिक हजारों लोग इस कार्ड के लिए पूछताछ कर रहे हैं.

गोल्ड कार्ड क्या है?

गोल्ड कार्ड एक विशेष आव्रजन कार्यक्रम है. यह धनी व्यक्तियों के लिए बनाया गया है. ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड विशेषाधिकार प्लस कहा है. यह योजना स्थायी निवास के लिए आसान रास्ता देने का वादा करती है. पारंपरिक वीजा के विपरीत, इसमें नौकरी सृजन या किसी खास व्यवसाय में निवेश की शर्त नहीं है.

गोल्ड कार्ड तुरंत नागरिकता नहीं देता. यह केवल नागरिकता का रास्ता खोलता है. ट्रंप ने इसे ग्रीन कार्ड जैसा, लेकिन ज्यादा परिष्कृत बताया. इसका मकसद धनी और असाधारण प्रतिभा वाले लोगों को अमेरिका लाना है. 50 लाख डॉलर का भुगतान इस कार्यक्रम में प्रवेश दिलाता है, लेकिन नागरिकता की गारंटी नहीं देता. अभी गोल्ड कार्ड के लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं. लेकिन प्रतिक्षा सूची में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कार्ड शुरू होने के बाद पंजिकृत लोगों को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. 

EB-5 वीजा से तुलना

अमेरिका में अभी तक रहने का सपना देखने वालों के लिए EB-5 वीजा ही तरीका है. इसके अलावा 10 पूर्णकालिक नौकरी करने के बाद भी इस वीजा को अप्लाई करने का मौका मिलता है. गोल्ड कार्ड इस शर्त को हटाता है. यह इसे अमीर लोगों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाता है. यह कम जटिल और तेज रास्ता देता है. उन्होंने इसे अमेरिका में निवेश करने का शानदार मौका बताया.

ट्रंप के मुताबिक यह योजना उन लोगों को आकर्षित करेगी जो अमेरिका में नया जीवन शुरू करना चाहते हैं. गोल्ड कार्ड की घोषणा ने वैश्विक ध्यान खींचा है. कई लोग इसकी प्रतीक्षा सूची में शामिल हो रहे हैं. हालांकि, यह योजना अभी अपने स्टार्टिंग फेज में है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह आव्रजन नीतियों में बड़ा बदलाव ला सकता है. लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह कानूनी और व्यावहारिक रूप से कैसे लागू होता है.

सम्बंधित खबर

Recent News