नई दिल्ली: आज के समय में जब जंक फूड सबकी पसंद बन चुका है उस दौर में वजन घटाना किसी जंग जीतने जैसा लगता है. वजन कम करना अक्सर उलझन भरा लगता है. हर दूसरे दिन कोई न कोई नया डाइट प्लान या तुरंत नतीजे देने वाला कोई चमत्कारी तरीका सामने आता रहता है.
लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का यही कहना है कि असल में वजन कम होना आमतौर पर छोटी-छोटी आदतों को लगातार अपनाने से ही संभव होता है. इसमें शॉर्टकट या बहुत ज्यादा मेहनत वाले रूटीन की जरूरत नहीं होती. बल्कि, यह एक ऐसी जीवनशैली बनाने के बारे में है जिसे आप हर दिन अपना सकें.
1. पैदल चलना: पैदल चलना आपकी दिनचर्या में सबसे बड़ा बदलाव ला सकता है इस लिए जितना हो सके पैदल चलें. जब भी संभव हो, अपने दिन में शारीरिक गतिविधि को शामिल करें. सुबह सैर करें, खाने के बाद सैर करें और रात में भी एक चक्कर जरूर मारें.
2. चीनी बंद करना: अगर आपको भी अपना वजन कम करना है तो आपको अपने खाने में चीनी को पूरी तरह से हटाना होगा. ये फैसला आपका वजन धीरे-धीरे कम करने में आपकी मदद करेगा.
3. ज्यादा पानी पीना: एक और आदत जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए वह है शरीर में पानी की कमी न होने दें. यह सुनने में भले ही सामान्य लगेगा, लेकिन पर्याप्त पानी पीने से बहुत फर्क पड़ सकता है.
4. प्रोटीन को प्राथमिकता देना: प्रोटीन आपके भोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. प्रोटीन से भरपूर खाना आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते और अनावश्यक स्नैकिंग भी कम करते हैं.
इन सभी बातों का पालन करके आप अपने बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं. ये सभी बातें रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर ली जांए तो आपकी जिंदगी आसान हो जाएगी. इसके साथ ही खाने का भी ध्यान दें, पौष्टिक खाना खाए. जिससे आप हमेशा एनर्जेटिक बने रहेंगे.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है. आप अपने डॉक्टर को दिखाकर ही कोई भी स्टेप फॉलो करें.