menu-icon
The Bharatvarsh News

Holi 2026: रंगों की मस्ती में बालों को कैमिकल से बचाएं, ये 7 टिप्स बालों को रखेंगे सुरक्षित

होली खुशियों के साथ कई और समस्याएं भी अपने साथ लेकर आता है. होली के रंगों में मौजूद कैमिकल बालों को कमजोर कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले ही बालों की सुरक्षा की जाए और बाद में उन्हें सही तरीके से साफ किया जाए.

Calendar Last Updated : 01 March 2026, 03:39 PM IST
Share:

नई दिल्ली: इस साल भारत में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. जिसके लिए लोग पहले से ही काफी उत्साहित हैं. होली का मजा तभी पूरा होता है जब रंगों के साथ बेफिक्र होकर खेला न जाए, लेकिन त्योहार के बाद रूखे और टूटते बाल उस खुशी पर पानी फेर देते हैं. अच्छी बात यह है कि थोड़ी सी समझदारी और पहले से की गई तैयारी आपके बालों को काफी हद तक सुरक्षित रख सकती है. थोड़ा सी देखभाल आपके बालों को बड़े डैमेज से बचा सकता है. 

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कहना है कि होली के रंगों में मौजूद कैमिकल बालों को कमजोर कर सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले ही बालों की सुरक्षा की जाए और बाद में उन्हें सही तरीके से साफ किया जाए. तो आईए जानते हैं आप होली के हानिकारक कैमिकल से अपने बालों को कैसे बचा सकते हैं-

1. पहले से लगाएं तेल 

होली में घर से निकलने से पहले अपने बालों में नारियल, बादाम या हल्का हेयर ऑयल अच्छी तरह लगाएं. तेल आपको बालों को सुरक्षा प्रदान करता है, जो रंगों के कैमिकल प्रभाव को कम करता है और बाद में उन्हें धोना आसान बनाता है.

2. ताजे धुले बालों से बचें

धोए हुए बाल ज्यादा संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनके पोर्स खुले रहते हैं. ये रंग आपको पोर्स में जा सकते हैं जिस कारण बालों से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

3. बालों को बांधें या ढकें

होली खेलने से पहले बालों में जूड़ा या चोटी बनाए. इसके अलावा आप बालों को स्कार्फ या टोपी से भी ढ़क सकते हैं जोकि आपके बालों को सीधे रंग और धूप से बचाता है. इससे कम रंग चिपकता है और डैमेज होने की संभावना कम रहती है.

4. पहले सिर्फ पानी से धोएं

होली खेलने के बाद तुरंत शैम्पू करने से बचें. पहले सादे पानी से रंग धोए और बालों को रगड़ने से बचें, ताकि टूटने की समस्या न बढ़े.

5. सल्फेट-फ्री शैम्पू और डीप कंडीशनिंग

हल्के, सल्फेट-मुक्त शैम्पू से बाल साफ करें और बाद में डीप-कंडीशनिंग मास्क लगाएं. इससे नमी वापस आती है और रूखापन कम होता है.

6. हीट स्टाइलिंग से बनाएं दूरी

होली के कुछ दिनों तक ब्लो-ड्रायर या स्ट्रेटनर का उपयोग न करें. ताकि आपके बाल जल्दी रिपेयर कर पाएं. क्योंकि, पहले से कमजोर बालों को आराम देना जरूरी है.

7. प्राकृतिक रंगों का चयन

अगर हो सके तो हर्बल या फूलों से बने रंगों का ही0 उपयोग करें. इनमें रसायन कम होते हैं और नुकसान भी कम होता है. कैमिकल वाले रंग केवल आपके बाल को ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाता है. 

सम्बंधित खबर

Recent News