menu-icon
The Bharatvarsh News

जंतर-मंतर पर जुटे लाखों युवा, सरकार का लाठीचार्ज शर्मनाक, अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विशाल प्रदर्शन जारी है. इस बीच, प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है.

Calendar Last Updated : 20 July 2026, 10:03 PM IST
Share:

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का विशाल प्रदर्शन जारी है. इस बीच, प्रदर्शनकारी युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर भारी संख्या में जुटे युवाओं पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से संवाद स्थापित करने की अपील की है. 

सरकार अहंकार छोड़े और छात्रों की बात सुने- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय पुलिस बल का इस्तेमाल कर लाठीचार्ज करवा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और युवाओं को संसद की ओर बढ़ने से रोका जा रहा है, जो कि लोकतंत्र में बिल्कुल गलत है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए आप संयोजक ने कहा कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो अपने हक और न्याय के लिए सड़कों पर उतरे हैं. प्रधानमंत्री जी, अपना अहंकार छोड़िए और इन युवाओं से बैठकर बात कीजिए. यदि युवाओं का यह गुस्सा बढ़ा तो सरकार के लिए इसे संभालना भारी पड़ जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पहले परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं और जब दोबारा परीक्षा होती है तो मूल्यांकन (इवैल्यूएशन) में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आती हैं. इसके बाद भी जब छात्र आवाज उठाते हैं, तो उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं.

छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश का आम छात्र अपना और अपने परिवार का भविष्य बदलने के लिए सुबह 3 बजे उठकर 14-14 घंटे पढ़ाई करता है. लेकिन जब उसे पता चलता है कि नीट परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो चुका है, तो उसका मनोबल पूरी तरह टूट जाता है.

भगवंत मान के अनुसार, पेपर लीक की वजह से केवल साधन संपन्न लोग ही अनुचित लाभ उठा पाते हैं, जबकि दिन-रात मेहनत करने वाले मेधावी छात्र ठगा हुआ महसूस करते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इस लड़ाई में देश के युवाओं और छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

सम्बंधित खबर

Recent News