menu-icon
The Bharatvarsh News

World Emoji Day 2026: रोज इस्तेमाल होने वाले Emoji का असली मतलब जानते हैं आप?

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति चैटिंग के दौरान इमोजी (Emoji) का इस्तेमाल करता है. ये हमारी बातों और भावनाओं को आसानी से जाहिर करने का तरीका बन गए हैं, लेकिन कई ऐसे इमोजी हैं, जिनका लोग गलत मतलब समझते हैं और गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं. 'World Emoji Day' के मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे लोकप्रिय इमोजी और उनका सही मतलब.

Calendar Last Updated : 17 July 2026, 01:50 PM IST
Share:

नई दिल्ली: हर साल '17 जुलाई' को 'World Emoji Day' मनाया जाता है. आज WhatsApp, Instagram, Facebook और दूसरी चैटिंग ऐप्स पर इमोजी का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. कई बार एक छोटा-सा इमोजी ही पूरे मैसेज की बात कह देता है. खुशी, दुख, प्यार, धन्यवाद या मजाक जैसी हर भावना को जाहिर करने के लिए अलग-अलग इमोजी मौजूद हैं यही कारण है कि इमोजी हमारी रोजमर्रा की बातचीत का अहम हिस्सा बन चुके हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन इमोजी का हम रोज इस्तेमाल करते हैं, उनका मतलब कई बार गलत समझ लिया जाता है? हर इमोजी का एक तय अर्थ होता है, जिसे 'Unicode Consortium' निर्धारित करता है. हालांकि, ज्यादातर लोग इमोजी को अपने हिसाब से समझकर इस्तेमाल करते हैं, जिससे कई बार गलतफहमी हो जाती है. 'World Emoji Day' के मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे इमोजी के बारे में, जिनका मतलब सबसे ज्यादा गलत समझा जाता है.

🙏 Folded Hands (हाथ जोड़ना)

इस इमोजी को कई लोग हाई-फाइव समझकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका सही मतलब हाथ जोड़ना है. इसका उपयोग नमस्ते, धन्यवाद, प्रार्थना, सम्मान या किसी से विनम्रता से अनुरोध करने के लिए किया जाता है.

💁 Person Tipping Hand (मदद की पेशकश)

बहुत से लोग इस इमोजी को 'एटीट्यूड या स्टाइल' दिखाने वाला इमोजी मानते हैं, लेकिन इसका असली मतलब 'मदद या जानकारी देना' है. यूनिकोड के अनुसार, यह 'Information Desk Person' यानी हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी को दर्शाता है इसका इस्तेमाल यह बताने के लिए किया जाता है कि "मैं आपकी कैसे मदद कर सकता/सकती हूं?" या किसी को जानकारी, सुझाव या सहायता देने के लिए.

 💫 Dizzy (चक्कर आना या हैरानी)

इस इमोजी को कई लोग 'टूटता हुआ तारा' या 'मैजिक स्टार' समझते हैं, लेकिन इसका सही मतलब 'चक्कर आना, सिर घूमना या हैरान होना' है. अगर किसी को चोट लगी हो, चक्कर महसूस हो रहे हों या वह किसी बात से स्तब्ध हो, तो इस इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है.

🙆 Person Gesturing OK (सब ठीक है)

इस इमोजी को लोग अक्सर 'परेशान होने' या 'ओह नो!' वाला एक्सप्रेशन समझ लेते हैं. जबकि इसका सही मतलब 'OK' या 'सब ठीक है' होता है. इसमें व्यक्ति अपने दोनों हाथों से 'OK' का संकेत बनाता है.

😤 Face with Steam From Nose (गर्व और आत्मविश्वास)

यह सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले इमोजी में से एक है. ज्यादातर लोग इसे 'गुस्सा या नाराजगी' दिखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं लेकिन यूनिकोड के अनुसार इसका सही मतलब गर्व, आत्मविश्वास या किसी काम में सफलता की खुशी दिखाना है. यानी यह इमोजी "मैंने कर दिखाया" या "मुझे खुद पर गर्व है" जैसी भावना को दर्शाता है.

Emoji शब्द का क्या मतलब है?

'Emoji' शब्द जापानी भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है. 'E' का मतलब चित्र (Image) और 'Moji' का मतलब अक्षर या कैरेक्टर (Character) होता है.  यानी Emoji का अर्थ है चित्रों के जरिए अपनी बात या भावनाओं को व्यक्त करना.

सम्बंधित खबर

Recent News