menu-icon
The Bharatvarsh News

होली के जिद्दी रंग अब चुटकियों में उतरेंगे! बेसन-हल्दी का जादुई उबटन, बिना नुकसान ग्लो वापस

अगर आप भी होली के बाद अपनी त्वचा को लेकर परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू और सरल उपायों की मदद से रंग को हटाया जा सकता है और साथ ही चेहरे की प्राकृतिक चमक भी वापस पाई जा सकती है.

Calendar Last Updated : 03 March 2026, 02:39 PM IST
Share:

नई दिल्ली: होली का नाम सुनते ही मन में रंग, मस्ती और अपनों के साथ हंसी-ठिठोली की तस्वीर उभर आती है. होली हमेशा अपने साथ बहुत सारी खुशियां लाता है. लेकिन त्योहार की यह खुशी कई बार त्वचा के लिए परेशानी बन जाती है. केमिकल मिले रंग स्किन को रूखा, खुरदुरा और बेजान बना देते हैं. जब रंग आसानी से नहीं उतरता, तो लोग उसे हटाने के लिए बार-बार साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है.

अगर आप भी होली के बाद अपनी त्वचा को लेकर परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ घरेलू और सरल उपायों की मदद से रंग को हटाया जा सकता है और साथ ही चेहरे की प्राकृतिक चमक भी वापस पाई जा सकती है. इनमें सबसे कारगर उपाय है घर पर बना पारंपरिक उबटन.

जानिए क्यों फायदेमंद है उबटन?

होली में ऑर्गेनिक रंगों की सलाह दी जाती है, लेकिन हर बार यह संभव नहीं हो पाता. आज के समय में यह संभव नहीं है सभी रंगों में कैमिकल मिले होते हैं. ऐसे में त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए उबटन बेहतर विकल्प है. यह डेड स्किन को हटाने, पोर्स की सफाई करने और रंगत निखारने में मदद करता है. खास बात यह है कि यह त्वचा को बिना रुखा बनाए धीरे-धीरे रंग साफ करता है.

उबटन बनाने के लिए सामग्री

इस उबटन को तैयार करने के लिए आपको कुछ अहम चीजों को आवश्यकता होती है. जिसमें आपको-

2 चम्मच बेसन
2 चम्मच दही या कच्चा दूध
आधा चम्मच हल्दी
कुछ बूंदें नींबू का रस (संवेदनशील त्वचा वाले न डालें)
थोड़ा सा बादाम या नारियल तेल

बनाने की आसान विधि

एक साफ बर्तन में बेसन छान लें. उसमें दही मिलाकर अच्छी तरह मिलाए. फिर हल्दी डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें. जरूरत हो तो अंत में नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं. पेस्ट न बहुत पतला हो और न ज्यादा सख्त. चाहें तो इसे पहले से बनाकर फ्रिज में रखा जा सकता है.

इस्तेमाल करने का तरीका

उबटन को चेहरे और शरीर पर लगाकर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें. सूखने पर हल्के हाथों से दूध या गुलाबजल लगाकर गोलाई में मसाज करें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे रंग धीरे-धीरे साफ होगा और त्वचा मुलायम व चमकदार बनेगी.

सम्बंधित खबर

Recent News