menu-icon
The Bharatvarsh News

महंगे क्रीम छोड़ो, बस ये 3 चीजें रोज खाओ मिलेगा असली ग्लोइंग स्किन, उम्र के निशान भी गायब!

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं होती बल्कि तीन साधारण चीजों का सेवन करने से आपको मनचाही स्किन मिल सकती है.

Calendar Last Updated : 15 March 2026, 03:05 PM IST
Share:

नई दिल्ली: स्वस्थ और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किनकेयर उत्पादों या मुश्किल डाइट प्लान का सहारा लेते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि खूबसूरत त्वचा की असली शुरुआत शरीर के अंदर से होती है, खासकर अच्छे पाचन तंत्र से. पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, अगर रोजमर्रा के भोजन में कुछ पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल किए जाएं, तो त्वचा की प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाया जा सकता है.

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं होती बल्कि तीन साधारण चीजों का सेवन करने से आपको मनचाही स्किन मिल सकती है. कुछ ऐसे घरेलू खाद्य पदार्थ हैं जोकि एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

आंवला: विटामिन-C का प्राकृतिक स्रोत

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 1-2 आंवला खाना त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है. आंवला विटामिन-C से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ त्वचा और बालों की गुणवत्ता सुधारने में मदद करता है. विशेषज्ञों का कहना है कि आंवले को भाप में पकाकर या चटनी, अचार और मुरब्बे के रूप में भी नियमित खाया जा सकता है.

हल्दी: सूजन और बैक्टीरिया से सुरक्षा

त्वचा विशेषज्ञों के मुताबिक हल्दी में मौजूद करक्यूमिन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसमें की गुण होते हैं जोकि मुंहासों को कम करने, त्वचा की जलन शांत करने और चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. 

कई लोग इसे फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में एलर्जी या जलन भी हो सकती है.

अलसी के बीज: ओमेगा-3 से भरपूर

कुछ त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि अलसी के बीच त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. साथ ही इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और उम्र बढ़ने के संकेत कम दिखाई देते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. thebharatvarshnews.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

सम्बंधित खबर

Recent News