क्या आपका वजन भी कम नहीं हो रहा? तो जानें ये 5 बॉडी साइन देते हैं फैट बर्न के संकेत

वजन कम करना जितना आसान लगता है असल में यह उतना आसान होता नहीं है. वजन कम करने में लोगों को सालों लग जाते हैं फिर भी कई लोग इसमें असफल हो जाते हैं.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: वजन कम करना जितना आसान लगता है असल में यह उतना आसान होता नहीं है. वजन कम करने में लोगों को सालों लग जाते हैं फिर भी कई लोग इसमें असफल हो जाते हैं. कई लोग तब निराश हो जाते हैं जब वजन मापने वाली मशीन पर उनकी मेहनत का रिजल्ट नहीं दिखता, भले ही वे लगातार व्यायाम और हेल्दी डाइट ही क्यों न ले रहे हों. 

हालांकि, वजन कम होना हमेशा तुरंत आंकड़ों में नहीं दिखता. आपका शरीर इसके लिए अक्सर छोटे-छोटे संकेत देता है कि आप लगातार वजन कम कर रहे हैं बस जरूरत है आपको उन संकेतों के समझने की. तो आज हम आपको यहां पर पांच ऐसे गुप्त संकेतों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपको पता चलेगा कि आपका वजन धीरे-धीरे घट रहा है. 

आपका वजन हफ्तों तक स्थिर रहता है

अगर नियमित दिनचर्या अपनाने के बावजूद आपका वजन कुछ हफ्तों तक स्थिर रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रगति नहीं कर रहे हैं. कभी-कभी शरीर अस्थायी रूप से पानी जमा कर लेता है. एक बार जब यह पानी निकल जाता है, तो आपको वजन में अचानक गिरावट आती है.

रात में भूख लगना

रात को सोते समय भूख लगना भी आपके वजन के घटने का संकेत है. यह बताता है कि आपके शरीर में कैलोरी की कमी है. इसका मतलब है कि आप जितनी कैलोरी खर्च करते हैं, उससे कम कैलोरी ले रहे हैं. 

खान-पान में बदलाव के बाद सिरदर्द होना

अगर आपने हाल ही में हेल्दी खान-पान अपनाया है और उसके  बाद कभी-कभार आपके सिर में दर्द होता है, तो हो सकता है कि आपका शरीर इसके अनुकूल हो रहा हो. यह भी आपके वजन के घटने का संकेत है. 

व्यायाम के दौरान ज्यादा पसीना आना

अगर आपको व्यायाम के दौरान सामान्य से ज्यादा पसीना आने लगा है तो समझ जाइए कि आपका शरीर अधिक मेहनत कर रहा है और स्वस्थ हो रहा है. ऐसा तब हो सकता है जब आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है.

सुबह-सुबह भूख लगना

वजन घटने का एक संकेत सुबह भूख लगना भी है. यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका मेटाबॉलिज्म सक्रिय है और आपका शरीर आराम करते समय भी कुशलतापूर्वक कैलोरी बर्न कर रहा है.

Tags :