menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली के डाबरी इलाके में 42 साल की महिला को गोली मारी

डाबरी इलाके में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 9 बजे पुलिस को फोन पर वारदात की सूचना […]

Calendar Last Updated : 28 July 2023, 01:35 AM IST
Share:

डाबरी इलाके में एक 42 वर्षीय महिला की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 9 बजे पुलिस को फोन पर वारदात की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि 42 वर्ष की रेनू नाम की महिला को उसके घर के पास गोली मारी गई है. इसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News