menu-icon
The Bharatvarsh News

दिल्ली में आज बदल जाएगा ट्रैफिक रूट, मुहर्रम जुलूस को लेकर एडवाइजरी जारी

दिल्ली में मुहर्रम के जुलूसों के चलते आज कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और नो-पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है.

Calendar Last Updated : 26 June 2026, 04:59 PM IST
Share:

नई दिल्ली: मुहर्रम के ताजिया जुलूस के कारण दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक और नई दिल्ली क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.

आउटर सर्कल, संसद मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड और नीति आयोग के आसपास कुछ मार्गों पर निर्धारित समय तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. लोगों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

इन इलाकों में रहेगा सबसे अधिक असर

जामा मस्जिद, अजमेरी गेट, कमला मार्केट, पहाड़गंज, झंडेवालान, इंद्रलोक, शास्त्री नगर, बारा हिंदू राव, पंखा रोड, डाबरी-पालम रोड, महरौली-बदरपुर रोड (एमबी रोड), दक्षिणपुरी और जीटीके रोड जैसे इलाकों में ट्रैफिक सबसे अधिक प्रभावित रहेगा. कुछ स्थानों पर सड़क का आधा हिस्सा बंद रहेगा, जबकि कई जगहों पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा.

इन मार्गों से करें सफर

पुलिस ने लोगों को गुरु रविदास मार्ग, इंदर मोहन भारद्वाज मार्ग (अलकनंदा रोड), आउटर रिंग रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेल रोड, तिलक नगर, नजफगढ़ रोड, रानी झांसी रोड, पंचकुइयां रोड, ईदगाह रोड, सदर थाना रोड, वंदे मातरम मार्ग और शंकर रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है.

नो पार्किंग नियम भी रहेगा लागू

प्रतिबंधित मार्गों और आसपास के इलाकों में किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर निर्धारित ट्रैफिक पिट में ले जाया जाएगा. इसलिए वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.

यात्रा से पहले बनाएं योजना

दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लें और संभव हो तो प्रभावित इलाकों से बचें. समय से पहले यात्रा की योजना बनाकर और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करके लोग अपनी यात्रा को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News