menu-icon
The Bharatvarsh News

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर के सड़क दुर्घटना 5 लोगों की मौत, कई घायल

Jammu Kashmir Accident: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह पठानकोट रोड पर एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। डोडा के विशेष पॉल महाजन ने बताया कि, एक सड़क दुर्घटना में डोडा की तरफ आ रही […]

Calendar Last Updated : 27 June 2023, 08:59 PM IST
Share:

Jammu Kashmir Accident: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह पठानकोट रोड पर एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, जिससे कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं।

डोडा के विशेष पॉल महाजन ने बताया कि, एक सड़क दुर्घटना में डोडा की तरफ आ रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेलिकॉप्टर से जम्मू मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुलदंडा के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा, “घायलों को स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया।”

सम्बंधित खबर

Recent News