menu-icon
The Bharatvarsh News

Noida Fire:नोएडा सेक्टर-100 में बुलेवार्ड सोसाइटी में AC ब्लास्ट, फ्लैट्स में लगी आग

Noida Fire: नोएडा में भीषण गर्मी पड़ने की नोएडा सेक्टर 100 में AC ब्लास्ट हो गई. AC ब्लास्ट होने से फ्लैट्स में आग लगी गई.

Calendar Last Updated : 30 May 2024, 01:47 PM IST
Share:

Noida Fire: नोएडा  में गर्मी पड़ने की वजह से सेक्टर 100 लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी में आग लग गई हैं. एसी में ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया. सोसाइटी के लोगों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. फ्लैट के आसपास के लोग वहां से भागने लग गए. बताया जा रहा है कि फ्लैट में आग लगने से कुछ लोग चपेट में आ गए हैं. मौके पर पहुंचे  दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची है. आग को लगभग काबू कर लिया गया है.

नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने घटना कि जानकारी देते हुए बताया कि 'पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. सोसायटी में अग्निशमन प्रणालियां काम कर रही थीं और हमारे पहुंचने से पहले ही आग बुझा दी गई थी. आग स्प्लिट एसी में विस्फोट के कारण लगी थी. किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है. 

सोसाइटी में मची अफरातफरी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी सोसाइटी में शिल्‍पा गौतम की फंदे से लटकी लाश मिली थी। वह आईआरएस अफसर सौरभ मीणा के साथ यहां लिव इन में रहती थीं. शिल्‍पा ने सुसाइड किया या उनकी हत्‍या की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने सौरभ मीणा को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद एक फिर लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी चर्चा में आ गया है. आग लगने की वजह से पूरी सोसाइटी में अफरातफरी का माहौल रहा.

जसनीत बक्शी का है फ्लैट

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे  ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर -100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी में आग लग गई. जिसके बाद देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. इसके अलावा इस घटना पर किसी की भी मौत नहीं हुई है. ये फ्लैट मर्चेंट नेवी में काम करने वाले जसनीत बक्शी का है.

सम्बंधित खबर

Recent News