menu-icon
The Bharatvarsh News

अमित शाह फेक वीडियो पर एक्शन, कांग्रेस MLA जिग्नेश मेवानी का PA और AAP नेता अरेस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेल वीडियो वायरल हो गया था. जिसको लेकर MLA जिग्नेश मेवानी का PA और AAP नेता अरेस्ट हो गए हैं.

Calendar Last Updated : 30 April 2024, 02:03 PM IST
Share:

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फेल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर अहमदाबाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. जिसमें पुलिसने पकड़े गए दोनों आरोपियों में दोनों में से एक आम आदमी पार्टी का है तो दूसरा कांग्रेस का है.  इस मामले में पुलिस कई राज्यों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है. 2 सभाओं का अमित शाह का वीडियो को काटकर खास एजेंडे के तहत वायरल किया गया था. 

कांग्रेस-AAP से जुड़े हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने फेक वीडियो के मामले में जो दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वो सतीश वनसोला और आर बी बारिया है. सतीश वनसोला कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी का क्षेत्रीय का र्यालय संभालता है , वहीं दूसरी ओर आर बी बारीया आम आदमी पार्टी के दाहोद जिले का प्रमुख है. दोनों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए थे.

कई नेताओं को इस मामले में नोटिस

दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. कई राज्यों में भी इसकी जांच चल रही है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच कई राज्यों में चल रही है. फेल एडिटिज वीडियो की जांच के लिए झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, नागालैंड के लिए दिल्ली पुलिस की अलग- अलग टीम भेजी गई हैं. पुलिस ने फर्जी वीडियो मामले में तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को भी तलब किया गया है.

कांग्रेस फैला रही फर्जी वीडियो: अमित शाह

अमित शाह का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था वो वीडियो आरक्षण के उपर था. अमित शाह उस फेक वीडियो को लेकर  गुवाहटी में कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि कांग्रेस पार्टी झठू फैलाकर जनता के बीच भ्रांति कर रही है. भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी. ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षणके लिए काम करेग. ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है. एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है, तो वो कांग्रेस पार्टी है

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News