menu-icon
The Bharatvarsh News

Air India: मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया एयर इंडिया के केबिन क्रू-पाइलट और स्टाफ की नयी यूनिफार्म

Air India Uniform: एयरलाइन्स कंपनी एयर इंडिया ने अपने स्टाफ के यूनिफार्म को नया लुक दिया है. इस नए लुक को मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है.

Calendar Last Updated : 13 December 2023, 10:41 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • देश की सबसे चर्चित एयरलाइन्स ने 6 दशक बाद बदला अपना अवतार
  • मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया नया लुक

Air India Uniform: देश के सबसे चर्चित एयरलाइन्स एयर इंडिया ने अपने स्टाफ को नया लुक दिया है. टाटा समूह के नेतृत्व वाली एयरलाइन्स ने मंगलवार को अपने केबिन क्रू और कॉकपिट के स्टाफ के लिए नए यूनिफार्म की घोषणा की. इस नए लुक को देश के मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एयर इंडिया ने अपने नए यूनिफार्म की पहली झलक साझा की है. तस्वीरों में  एयर इंडिया के स्टाफ को नई यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाया गया है और इसके पीछे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मेहनत और सोच को दर्शाने के साथ एयर इंडिया के यूनिफॉर्म के इतिहास को दिखाया गया.

एयर इंडिया ने कहा, अगले कुछ महीनों में पेश की जाएगी यूनिफार्म 

एयर इंडिया ने अपने नए यूनिफार्म को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि " अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे सिलसिलेवार ढंग से नयी यूनिफार्म लागू की जाएगी." एयर इंडिया के अनुसार, नए यूनिफार्म की शुरुआत एयर इंडिया के पहले एयरबस ए350 फ्लाइट की सर्विस में एंट्री के साथ होगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मनीष मल्होत्रा ने स्टाफ के लिए सिर्फ यूनिफार्म ही नहीं बल्कि विशेष जूते भी डिसाइन किये हैं. इन जूतों के बारे में उन्होंने कहा कि मनीष मल्होत्रा ​​ने ऐसे जूते भी डिजाइन किए हैं जो स्टाइल और आराम दोनों मुहैया कराएँगे. केबिन क्रू और एयरलाइन्स स्टाफ का काम काफी लम्बा और थका देने वाला होता है. ऐसे में उनकी सुविधा का ध्यान रखना जरुरी है. 

6 दशक के बाद बदला गया एयर इंडिया के स्टाफ का लुक 

एयर इंडिया ने अपने स्टाफ के यूनिफार्म में करीब 6 दशक के बाद बदलाव किया है. सितम्बर 2023 में एयर इंडिया ने घोषणा किया था  कि  एयरलाइन के केबिन क्रू, पायलट्स और फ्लाइट स्टाफ की यूनिफॉर्म फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन करेंगे. एयर इंडिया अपने लुक को फैशनबल के साथ ही आरामदायक लुक देना चाहती थी और इसके लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा को चुना. सितम्बर में ही नए यूनिफार्म की घोषणा करते हुए एयर इंडिया ने लिखा था "Fashion takes flight" . सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें एयर इंडिया ने शेयर की हैं , उसमे देश की सबसे पुरानी एयरलाइन के स्टाफ को बेहद फैशनेबल लुक देने की कोशिश की गई है जिससे नई जेनरेशन इससे कनेक्ट कर सके. 

सम्बंधित खबर

Recent News