menu-icon
The Bharatvarsh News

Allahabad Central University: हॉस्टल में हो रहा बम का निर्माण, फटने से युवक के हाथ का पंजा उड़ा

Allahabad Central University: पुलिस ने बताया कि, पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे छात्र अवैध रूप से बम का निर्माण कर रहे थे, इसी दौरान बम फटने से एक छात्र पूरी तरह से घायल हो गया है.

Calendar Last Updated : 14 December 2023, 09:33 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • छात्र के हाथ का पंजा उड़ने के साथ सीना छल्ली हो गया है.
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इस तरह की घटनाएं हमेशा घटित होती है.

Allahabad Central University: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ( Allahabad Central University ) के हॉस्टल में बम का निर्माण कार्य चल रहा है. दरअसल बीते दिन ही इस बात का खुलासा हुआ, जब पीसीबी हॉस्टल के कमरा नंबर 68 में बम फटने की खबर मिली. इस घटना में एक छात्र पूरी तरह से घायल हो गया है. मिली सूचना के मुताबिक उसके एक हाथ का पंजा उड़ गया और सीने में भी बम के छर्रे लग गए हैं. 

अवैध बम का निर्माण 

दरअसल इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल के कमरे में छात्र कब्जा करके अवैध रुप से रह रहे थे. इतना ही नहीं उसी कमरे में बम का निर्माण किया जा रहा था, घटना स्थल पर पुहंची कर्नलगंज थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जबकि घायल युवक को एस आर एन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है. वहीं इस घटना से हॉस्टल के बाकी के छात्र डरे हुए हैं. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि, पीसी बनर्जी छात्रावास में रह रहे एक छात्र का बम बनाते समय विस्फोट होने से दाहिना हाथ बुरी तरह फट चुका है. 

पुलिस का बयान 

पुलिस ने बताया कि, घायल छात्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार यादव का कहना है कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी छात्रावास में रहता है. जबकि वह बीते दिन प्रत्येक दिन की तरह ही बम बना रहा था, इसी दौरान अचानक विस्फोट की वजह से युवक घायल हो गया है. आगे पुलिस ने बताया कि, प्रभात यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. हालांकि इस तरह की घटना हमेशा ही घटित होती है.

सम्बंधित खबर

Recent News