menu-icon
The Bharatvarsh News

Indian Army: पुंछ में हुई 3 नागरिकों की मौत की जांच करेगी सेना, मृतक के परिजनों ने दी जानकारी

Indian Army: न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार 21 दिसंबर को पुंछ इलाके में आतंकवादियों की तरफ से घात लगाकर सेना की 2 गाड़ियों पर हमला किया गया था. इस हमले में सेना के 4 जवान शाहिद हो गए थे . इस मामले में भारतीय सेना ने कथित तौर पर 3 नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था.

Calendar Last Updated : 24 December 2023, 09:45 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • पुंछ में हुई 3 नागरिकों की मौत की जांच करेगी सेना
  • मृतक के परिजनों ने दी जानकारी

Indian Army: भारतीय सेना की तरफ से जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके से पूछताछ के लिए  हिरासत में लिए गए 3 नागरिकों की हुई मौत बाद की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं. इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों ने आज यानि 24 दिसंबर को दी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार 21 दिसंबर को पुंछ इलाके में आतंकवादियों की तरफ से घात लगाकर सेना की 2 गाड़ियों पर हमला किया गया था. इस हमले में सेना के 5 जवान शहीद हुए और दो जवान घायल हो गए थे . इस मामले में भारतीय सेना ने कथित तौर पर 3 नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. जो 22 दिसंबर को मृत पाया गया. 

परिजनों और नेताओं ने सेना पर लगाए आरोप 

इस तीनों मृतक नागरिकों के परिजनों और नेताओं ने भारतीय सेना पर आरोप लगाया कि वे गुरुवार (21 दिसंबर) को हमले की पूछताछ के लिए उठाए गए  8 लोगों में ये तीनों भी शामिल थे. इन लोगों का कहना है कि मानक संचालन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में नागरिकों की मौत के मामले में सेना ने गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं. वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस भी इन मौतों को लेकर गहन जांच कर रही है. 

नागरिकों की मौत पर क्या बोली भारतीय सेना?

इस बीच भारतीय सेना ने भी कल यानि शनिवार को कहा कि वह इन नागरिकों की मौत की जांच में पूरी तरह से सहयोग करने में प्रतिबद्ध है. वहीं इस बीच आज आतंकियों ने बारामूला जिले में एक रिटायर्ड एसएसपी की गोली मार के हत्या कर दी है. ये घटना तब हुई जब रिटायर्ड एसएसपी मस्जिद में नमाज़ पढ़ने गए थे. इस दौरान आतंकियों ने मस्जिद पर भी गोलीबारी की.

इस मामले की जानकारी देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि आतंकियों की गोली के शिकार हुए रिटायर्ड एसएसपी मोहम्मद शफीगांटमुला, शीरी बारामूला के रहने वाले हैं. जिस वक्त वो मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे, उसी दौरान आतंकियों ने उनके ऊपर गोलियां बरसा दी. जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हालांकि इसके बाद आतंकी मौके से भागने में सफल हो गए. गोलीबारी और हत्या की घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही आम लोगों को इस इलाके से दूर रहने को कहा गया है. 

पूंछ और राजौरी में इंटरनेट सेवा बंद 

आतंकी घटनाओं को देखते हुए और किसी भी तरह की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पूंछ और राजौरी जिलों में मोबाईल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. एहतियात के तौर पर उठाए गए इस कदम को उपद्रवी तत्वों को कानून व्यवस्था में बाधा डालने से रोकने और गलत सूचना और अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए किया गया है. इसके साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है.

सम्बंधित खबर

Recent News