menu-icon
The Bharatvarsh News

सपा MLA रमाकांत यादव की 26.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

उत्तर प्रदेश की कमान जब से योगी आदित्यनाथ के हाथ में आई है, उन्होंने यूपी को अपराध मुक्त बनाने की कसम खाई है. ऐसा इसलिए नहीं है कि उन्होंने अब कार्रवाई की है. इससे पहले भी जब से योगी ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, तब से सैकड़ों एनकाउंटर और कई हाफ एनकाउंटर हो चुके हैं.

Calendar Last Updated : 14 June 2025, 11:40 AM IST
Share:

SP MLA Ramakant Yadav: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के फूलपुर-पवई विधायक और बाहुबली नेता रमाकांत यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह कार्रवाई जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में की गई. यह संपत्ति फूलपुर तहसील के बसही अशरफपुर गांव में स्थित है, जिसमें पोल्ट्री फार्म और कृषि भूमि शामिल है.

जहरीली शराब कांड से जुड़ा मामला

रमाकांत यादव पर 2022 के जहरीली शराब कांड में संलिप्तता का आरोप है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी. जांच में सामने आया कि यह शराब उनके भांजे के नाम पर रजिस्टर्ड ठेके से बिकी थी. पुलिस के अनुसार, रमाकांत ने आपराधिक गतिविधियों से अर्जित धन से यह संपत्ति खरीदी थी. प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को सूचित किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. 

योगी सरकार की सख्त नीति

योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराध और राजनीति के गठजोड़ पर कड़ा रुख अपनाया है. रमाकांत यादव, जो चार बार सांसद और पांच बार विधायक रह चुके हैं, वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद हैं. उन पर 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या और अवैध शराब बिक्री जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. इस कार्रवाई ने सपा खेमे में खलबली मचा दी है. 

पुलिस की मौजूदगी

कुर्की के दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीमें मौजूद थीं. फूलपुर, पवई, अतरौलिया और अहरौला के थाना प्रभारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली. इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश में अवैध संपत्ति और माफिया गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

सम्बंधित खबर

Recent News