menu-icon
The Bharatvarsh News

बजरंग पूनिया को लगा झटका, नाडा ने किया सस्पेंड, सामने आई ये बात

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने स्टार रेसलर को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया है.

Calendar Last Updated : 05 May 2024, 12:44 PM IST
Share:

Bajrang Punia: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की मुशकिलें बढ़ती नजर आ रहा हैं, पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी ने निलंबित कर दिया है. मार्च में पूनिया ने सोनीपत में आयोजित नेोशनल ट्रायल्स के दौरान डोप सैम्पल नहीं दिया था, जिसकी वजह से उनपर ये कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार बजरंग ने सोनीपत में आयोजित ट्रा यल्स के दौरान अपने यूरीन का सैम्पल देने से मना कर दिया था. जब तक बजरंग का निलंबन नहीं हटाया जाता तब तक वो  किसी भी टूर्नामेंट या ट्रा यल्स में भाग नहीं ले पाएंगे. 

सैम्पल देने से मना

NADA ने 10 मार्च को बजरंग पूनिया से अपना सैम्पल देने को कहा था, लेकिन रेसलर ने ऐसा नहीं किया. इसलिए नाडा ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी को इस बारे में सूचित किया. इसके बाद WADA ने NADA को सुझाव दिया कि वो बजरंग से नोटिस जारी करके ये जवाब मांगे कि उन्होंने टेस्ट से इनकार क्यों किया.  23 अप्रैल को NADA ने बजरंग पूनिया को नोटिस जारी किया कि वे 7 मई तक जवाब दे दें.

ट्रा यल्स में हारे पूनिया

पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए पेरिस ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए नेशनल सेलेक्शन ट्रा यल्स में हार का सामना करना पड़ा. 2020 में आयोजित टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बजरंग पूनिया को पहलवान रोहित ने सेमीफाइनल में हरा दिया. 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने की उम्मीद खत्म नजर आ रही है. 

सम्बंधित खबर

Recent News