menu-icon
The Bharatvarsh News

आम चुनाव से पहले मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

Petrol and Diesel: आम चुनाव से पहले केंद की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें शुक्रवार 15 मार्च की सुबह नई कीमते 6 बजे के करीब लागू हो जाएंगी.

Calendar Last Updated : 14 March 2024, 10:25 PM IST
Share:

Petrol and Diesel: आम चुनाव से पहले केंद की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें शुक्रवार 15 मार्च की सुबह नई कीमते 6 बजे के करीब लागू हो जाएंगी.

गैस मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से उपभोक्ता की ओर से खर्च करने का प्रोत्साहन मिलेगा और 58 लाख भारी वाहनों और 27 करोड़ दोपहिया वाहनों का संचालन खर्च कम होगा. 

इस बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एक बार फिर से साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. 

मोदी सरकार द्वारा आखिरी बार 21 मई 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव किया गया था. उस समय सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल 6 रुपये प्रति लीटर का एक्साइज ड्यूटी घटाई गई. इससे पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक कम हो गए थे.

सम्बंधित खबर

Recent News