menu-icon
The Bharatvarsh News

INS Sumitra: अरब सागर में भारतीय नौसेना का शौर्य, समुद्री लुटेरों से पाकिस्तानी नागिरकों को बचाया

INS Sumitra: भारतीय नौसेना के समुद्री जहाज आईएनएस सुमित्रा को एक इमरजेंसी मैसेज मिला. जिसके बाद भारतीय सैनिक हरकत में आए और ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से रेसक्यू किया.

Calendar Last Updated : 30 January 2024, 01:15 PM IST
Share:

INS Sumitra News: अदन की खाड़ी में तैना भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियान चला रखा है. बीते 24 घंटे के अंदर भारतीय नौसेना ने दूसरी बार मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाया है. भारतीय रक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो ने चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए ऑपरेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने नाव को बंधकों से सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया. 

पाकिस्तानी नागरिकों का रेस्क्यू

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा को अचानक एक इमरजेंसी मैसेज मिला था. इसके बाद सेना के जवान हरकत में आए. समुद्री डाकुओं द्वारा अपहरण किए जाने के बाद आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी झंडे वाले मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके 17 चालक दल के सदस्यों को बचाया है. बता दें, नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानी और दूसरे ईरानी जहाज से 17 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू किया है. 

जहाजों को हाईजैक होने से बचाया

अरब सागर में एक बार फिर भारतीय नौसेना ने अपना पराक्रम दिखाया. 28 और 29 जनवरी को दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नेवी ने युद्धपोत INS sumitra ने रविवार को पहले ईरान के जहाज FB Iran को अपहरण होने से बचाया. इसके बाद अरब सागर में ही स्पेशल ऑपरेशन चलाकर अल नईमी नाम के जहाज को सोमालिया के लुटेरों से बचाया. बता दें, इस ऑपरेशन में भारत के मरीन कमांडोज ने हिस्सा लिया. 

एंटी पाइरेसी ऑपरेशन को अंजाम

समाचार एजेंसी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, INS सुमित्रा ने दूसरे सफल एंटी पाइरेसी ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में 19 क्रू मेंबर्स और जहाज को हथियारों से लैस सोमाली समुद्री लुटेरों से रेस्क्यू किया गया. नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी अभियानों पर तैनात उसके जहाज सभी नाविकों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं.

पहले भी अपहरण की कोशिश नाकाम की 

भारतीय नौसेना ने 5 जनवरी को उत्तरी अरब सागर में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज एमवी लीला नोरफोक को लुटेरों के चंगुल से बचाया था. इस दौरान जहाज में मौजूद चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया था. 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News