menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan 3: पंजाब सीएम भगवंत मान ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बजाई तालियां

Chandrayaan 3: पंजाब के CM भगवंत मान ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को टीवी पर लाइव देखा. सीएम भारत की इस कामयाबी पर खुश होते नजर आए. साथ ही देशवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई भी दी. देश की बड़ी उपलब्धि पर मान ने तालियां बजाकर अपनी खुशी […]

Calendar Last Updated : 24 August 2023, 08:37 AM IST
Share:

Chandrayaan 3: पंजाब के CM भगवंत मान ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को टीवी पर लाइव देखा. सीएम भारत की इस कामयाबी पर खुश होते नजर आए. साथ ही देशवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई भी दी. देश की बड़ी उपलब्धि पर मान ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की है.

ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

वहीं मान ने ट्वीट कर कहा कि चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग के लिए सारे लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज भारत देश ने बड़ा इतिहास रचा है. हमारे ISRO के वैज्ञानिकों सहित इस मिशन के समस्त कर्मचारियों को उनकी लगन व मेहनत के लिए नमन करता हूं. ये देश के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण है, चक दे इंडिया.

सीएम ने लाइव देखा लैंडिंग का दृश्य

सीएम मान ने सफल लैंडिंग के पूरे कार्यक्रम को लाइव देखा. लगभग 6 बजे से ही सीएम टीवी के सामने बैठ कर इंतजार कर रहे थे. चंद्रयान की लैंडिंग शुरू होते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गया. जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की सीएम ने खुशी जताते हुए तालियां बजाई.

सम्बंधित खबर

Recent News