menu-icon
The Bharatvarsh News

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार (5 अगस्त) को बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है. इसरो ने कहा “चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), ISTRAC, बेंगलुरु से पेरिल्यून पर रेट्रो-बर्निंग का आदेश दिया गया था. […]

Calendar Last Updated : 05 August 2023, 09:19 PM IST
Share:

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार (5 अगस्त) को बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है.

इसरो ने कहा “चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), ISTRAC, बेंगलुरु से पेरिल्यून पर रेट्रो-बर्निंग का आदेश दिया गया था. अगला ऑपरेशन – कक्षा में कमी – 6 अगस्त, 2023 के लिए निर्धारित है.

चंद्रयान-3, भारत का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन, 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था.

बता दें कि अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत चौथा देश बन गया है जिसने चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारा और चंद्र सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग के लिए देश की क्षमता का प्रदर्शन किया है.

चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग कब करेगा?

1 अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश करेगा.

सम्बंधित खबर

Recent News