menu-icon
The Bharatvarsh News

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया UCC विधेयक, विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा स्थगित

Uttarakhand Uniform Civil Code : उत्तराखंड में विधानसभा सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सदन में समान नागरिक संहिता बिल पेश किया.

Calendar Last Updated : 06 February 2024, 12:32 PM IST
Share:

Uttarakhand Uniform Civil Code : आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश किया. समान नागरिक संहिता बिल के संबंध में कानून पारित करने के लिए 5-8 फरवरी तक विधानसभा का चार-दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया है. यूसीसी विधेयक विधानसभा में पेश किए जानें के बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा किया. माना जा रहा है कि लंच के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी.

विधानसभा के आसपास बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था 

यूसीसी विधेयक पेश किए जानें को लेकर आज देहरादून में विधानसभा के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. आज सामान नागरिक संहिता बिल उत्तराखंड सदन में पेश किया जाएगा. जिसके बाद इस बिधेयक पर बहस होगी.

दो फरवरी को मुख्यमंत्री को सौंपा गया ड्राफ्ट

सामान नागरिक संहिता बिल को लेकर दो फरवारी को एक विशेष समिति का गठन किया गया था. इस विशेष समिति द्वारा 20 माह के कार्यकाल में अलग-अलग धर्मों, समूहों, आमजन व राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करके संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया है. चार खंडों व 740 पेज का यह ड्राफ्ट समिति ने दो फरवरी को सीएम धामी को सौंपा.

विपक्ष का सरकार पर हमला
 
आज यानी मंगलवार को यूसीसी विधेयक को लेकर कार्यमंत्रणा समिति ने प्रश्नकाल व शून्यकाल स्थगित करने का फैसला लिया है. जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर अब हमलावर हो गया है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार सदन की परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह ने बहुमत से प्रश्नकाल व शून्यकाल न होने के विषय पारित होने पर कार्यमंत्रणा समिति से इस्तीफा देने की घोषणा की.

सम्बंधित खबर

Recent News