menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: सीएम मान ने सुखबीर बादल पर किया पलटवार, कहा- तुम्हारी तरह पंजाब को लूट तो नहीं रहा

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के बयान पर जमकर हमला बोला है। ट्विटर पर बादल के वीडियो को साझा करते हुए CM मान ने ट्वीट कर लिखा- अरे देखो पंजाबियों इनकी मूर्खता या मानसिक संतुलन खराब है। बादल […]

Calendar Last Updated : 15 June 2023, 03:58 PM IST
Share:

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल के बयान पर जमकर हमला बोला है। ट्विटर पर बादल के वीडियो को साझा करते हुए CM मान ने ट्वीट कर लिखा- अरे देखो पंजाबियों इनकी मूर्खता या मानसिक संतुलन खराब है। बादल भी साहेब..बरनाला भी साहेब…बेयंत सिंह भी और कैप्टन भी साहेब..मैं “पागल” हूं। कोई बात नहीं सुखबीर सिंह जी कुदरत मेरे साथ हैं मेरे साथ लोग हैं। कम से कम ये सिरफिरा तो तुम्हारी तरह पंजाब को लूट तो नहीं रहा है।

बादल ने कहीं थी ये बात-

अकाली दल मुखिया सुखबीर सिंह बादल की जो वीडियो सीएम मान ने ट्विटर पर साझा किया। उनमें बादल लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे है कि जब से पंजाब बना है तब से पंजाब में 4 मुख्यमंत्री चुने गए, लेकिन तीन ही समझ लो। बरनाला साहेब तो ढ़ाई साल ही सीएम रहे बादल साहेब 20 साल मुख्यमंत्री रहे, कैप्टन अमरिंद्र सिंह 10 साल मुख्यमंत्री बने रहे तो बेअंत सिंह 5 साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अब एक पागल जिहा है उसे एक साल हुआ है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News