menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंद्र सिंह के निधन पर CM मान ने जताया दुख

Punjab News: विधानसभा के उपाध्यक्ष एस. बीर दविंदर सिंह जी के निधन पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सीएम मान ने ट्विटर के माध्यम से दुख व्यक्त करते कहा है कि पंजाब के बुद्धिमान नेता… विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एस. बीर दविंदर सिंह जी […]

Calendar Last Updated : 30 June 2023, 04:46 PM IST
Share:

Punjab News: विधानसभा के उपाध्यक्ष एस. बीर दविंदर सिंह जी के निधन पर आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सीएम मान ने ट्विटर के माध्यम से दुख व्यक्त करते कहा है कि पंजाब के बुद्धिमान नेता… विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एस. बीर दविंदर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ…मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को संबल प्रदान करें। वाहेगुरु

पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर वीर दविंदर सिंह 74 वर्ष के थे। ठीक न रहने की वजह से वे पिछले कुछ दिनों से पी.जी.आई. हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व डिप्टी स्पीकरवेस्ट पार्लियामेंट्री अवार्ड से सम्मानित भी किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक 16 जून को कोमा के दौरान वीर दविंदर सिंह की फूड पाइप में कैंसर पाया गया था, उनकी तबीयत काफी खराब थी। उनका अंतिम संस्कार पटियाला में होगा। बता दें कि 2003 में बीर दविंदर सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। वह पुरे देश सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके है और 1980 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी और 2002 में वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। वह एक महान प्रवक्ता होने के नाते दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के लिए भी जाना जाता है।

सम्बंधित खबर

Recent News