menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: सीएम मान ने 1 हजार करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा की

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान ग्रामीण विकास कार्यों के संबंध में कई अहम चर्चाएं की गईं। सोमवार को राज्य के 47 शहरों में अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का समीक्षा लेने के लिए चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक […]

Calendar Last Updated : 26 June 2023, 08:33 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान ग्रामीण विकास कार्यों के संबंध में कई अहम चर्चाएं की गईं। सोमवार को राज्य के 47 शहरों में अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों का समीक्षा लेने के लिए चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की बढ़िया सुविधाएं प्रदान करने के अलावा यह सुविधाएं वातावरण की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लुधियाना और जालंधर में ई-व्हीकल सेवा और अमृतसर में ई-आटो सेवा शुरू की जाएगी। मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के यह ढंग- तरीके इन शहरों में यातायात की समस्या को हल करने में भी काफ़ी सहायक होंगेे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आवारा पशुओं की समस्या को हल करने के उदेश्य से राज्य सरकार की तरफ से जल्दी ही बठिंडा और पटियाला जिले में एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। इससे लोगों की कीमती जानें बचाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसी भी विकास कार्य को पूरा करने की आवश्यकता का पता लगाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के द्वारा काम की ज़रूरत का मूल्यांकन करने संबंधी एक प्रोजेक्ट लागू किया है। उन्होंने कहा कि इसको पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अमृतसर में शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अलग-अलग शहरों में लागू किए जाने वाले एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इससे इन शहरों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही 762. 45 करोड़ रुपसे के प्राेजेक्ट इन 47 शहरें में नहरों के द्वारा 100% पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रमुख प्राेजेक्ट पर काम इस साल अगस्त तक शुरू होने की संभावना है।

सम्बंधित खबर

Recent News