CM मान फसल क्षति मुआवजा वितरण समारोह में बोले- वादे अनुसार 20 दिन के अंदर खाते में पैसा आना शुरू

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को उनकी खराब फसल का मुआवजा देना शुरू कर दिया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के अबोहर पहुंचकर किसानों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किया। इसके बाद पंजाब के […]

Date Updated
फॉलो करें:

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को उनकी खराब फसल का मुआवजा देना शुरू कर दिया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के अबोहर पहुंचकर किसानों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किया। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया।

फसल अभी खेत में है खाते में मुआवजा आना शुरू- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों पर कुदरत की मार पड़ी है लेकिन मैने जो किसानों के प्रति वादा किया था किसानों के खाते में 20 दिन के भीतर फसल खराब होने का पैसा आना शुरू हो गया… नेक नीयत से सब कुछ संभव है… सरकारों के पास पैसे की कमी नहीं है… लोग हमेशा खुले दिल से काम करते हैं और अच्छे के लिए सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कहा कि फसल अभी खेत में हैं पर इसका मुआवजा खाते में जाना शुरू हो गया है। आज पूरे पंजाब में 40 करोड़ खाते में जा चुके है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री नें कांग्रेस पर हमला बोला है। समय-समय पर आपने हम पर जो भरोसा जताया है, उसे हम चुकाएंगे।

पंजाब सरकार ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने कहा कि “पहली बार वादे के मुताबिक 20 दिन के भीतर पैसा आना शुरू हो गया है… आज से पंजाब के प्रभावित किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो गया है… किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है. यह हमारा कर्तव्य था. है। गिरदावरी के अनुसार किसानों के खाते में आज फसल क्षति के लिए ₹40 करोड़ मुआवजा राशि जमा की गई है… यह चक्र ऐसे ही चलता रहेगा… पहले 4-4 साल तक मुआवजा राशि नहीं देते थे… देते वक्त ये भूल गए कि किस फसल का मुआवजा दे रहे हैं… हममें और उसमें फर्क है।”

हमारा भी एक ही नारा था किसान मजदूर जिंदाबाद का नारा दिया- भगवंत मान

सीएम मान ने कहा कि ‘हम केंद्र से गुहार नहीं लगाते, गेहूं के दाने काटने का हम घोर विरोध करते हैं… लेकिन प्रकृति दादा-पोते का कानून है… अब केंद्र जो भी कटौती करे, जब हमारी बारी आएगी, हम हिसाब लगाएंगे ब्याज सहित पूरी रकम… मेहनत मजदूरी कर खाने वाले हैं, भिखारी नहीं, अपना पंजाब है। हमारा भी एक ही नारा था किसान-मजदूर जिंदाबाद… हम अकेले किसानों का सार नहीं ले रहे, हमें भी मजदूरों के चूल्हे की आग को जलाए रखना है…किसानों की तरह हम भी मुआवजा देंगे प्रभावित इलाकों में मजदूरों।

केजरीवाल की सच्ची मेहनत से AAP राष्ट्रीय पार्टी बनी- भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘सच्ची मेहनत और सही-सच्चाई का फल अवश्य मिलता है… आज हमारा कारवां देश की राष्ट्रीय पार्टी बन गया है… अब ईमानदार सोच और विचार पूरे देश में फैलेगा… माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ठप्पा लगा दिया है दिल्ली के मुख्यमंत्री की सोच…’आप’ अब एक राष्ट्रीय पार्टी है।’