menu-icon
The Bharatvarsh News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट हुई बंद, पार्टी संस्थापक के घर बाहर पहुंची पुलिस

सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की आधिकारिक वेबसाइट बंद कर दी गई है, जबकि इसका एक्स अकाउंट पहले ही बैन हो चुका है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है, जिन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है.

Calendar Last Updated : 24 May 2026, 09:01 AM IST
Share:

नई दिल्ली: सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद चर्चा में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की आधिकारिक वेबसाइट भी बंद कर दी गई है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे तानाशाही बताया है. उनके घर के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है. 

वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट बंद

पार्टी की वेबसाइट cockroachjantaparty.org अब काम नहीं कर रही है. इससे पहले पार्टी का एक्स हैंडल भारत में बैन कर दिया गया था. अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनके निजी इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक कर लिया गया है.

दीपके ने कहा कि इस वेबसाइट पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.  इसमें से 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी और नीट पेपर लीक मामले में उनकी नाकामी का आरोप लगाया था.

अभिजीत दीपके का बयान

अभिजीत दीपके ने एक पोस्ट में पूछा, “सरकार इतनी डरी हुई क्यों है?” उन्होंने इसे युवाओं की आंखें खोलने वाला तानाशाही रवैया बताया. दीपके ने कहा, “कॉकरोच कभी मरते नहीं हैं. हम जल्द ही नई वेबसाइट पर काम शुरू करेंगे.” 

उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर कोई विरोध प्रदर्शन होता है तो उससे उनका कोई संबंध नहीं होगा. दीपके ने समर्थकों को चेतावनी दी कि सरकार छोटी-सी गलती का इंतजार कर रही है ताकि पूरे आंदोलन को बदनाम किया जा सके. 

घर के बाहर पुलिस तैनात

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अभिजीत दीपके के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है. दीपके फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक तैनाती जारी रहेगी. लोगों में इस पार्टी और दीपके को लेकर काफी उत्सुकता है.

जान से मारने की धमकी

इससे पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर किया था. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें मौत की धमकियां मिल रही है. बता दें कि सीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे, जो बीजेपी और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट्स से ज्यादा है. 

वेबसाइट और अकाउंट्स बंद होने के बाद पार्टी के समर्थकों में नाराजगी है, लेकिन दीपके उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से रहने की सलाह दे रहे हैं. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और युवाओं के बीच काफी ध्यान खींच रहा है.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News