menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab News: कांग्रेस ने विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी से किया निष्कासित

Punjab News: शनिवार को पंजाब से पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. जिससे वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुनील जाखड़ के भतीजे […]

Calendar Last Updated : 19 August 2023, 11:10 PM IST
Share:

Punjab News: शनिवार को पंजाब से पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है. जिससे वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुनील जाखड़ के भतीजे हैं.

पत्र में कहा गया है “प्रिय श्री जाखड़, पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत की है कि आप निम्नलिखित तरीके से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। आप भारत जोड़ो यात्रा सहित किसी भी पार्टी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं, जिस घर में आप रहते हैं वह है एक सामान्य आवास जिसके ऊपर भाजपा का झंडा फहराता है, आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं, और आप खुले तौर पर अपने चाचा श्री सुनील जाखड़ का बचाव कर रहे हैं.”

इसमें लिखा है, “सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, डीएसी ने आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है.” सुनील जाखड़ जो पहले पंजाब पीसीसी प्रमुख थे, को इस साल जुलाई में भाजपा पंजाब प्रमुख अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था.

उल्लेखनीय है कि अब विधायक संदीप जाखड़ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं एवं वे आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका कर सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News