menu-icon
The Bharatvarsh News

Covid In India: कोरोना मामलों में हर दिन हो रही बढ़ोत्तरी, सामने आए 166 नए कोविड केस

Covid In India: बीते दिन शनिवार को 148 केस सामने आए थे. इन नए आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गई है.

Calendar Last Updated : 10 December 2023, 03:53 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • कोरोना मामलों में हर दिन हो रही बढ़ोत्तरी
  • सामने आए 166 नए कोविड केस

Covid In India: देश में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. हर दिन कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं. इस क्रम में आज यानि रविवार को 166 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं बीते दिन शनिवार को148 केस सामने आए थे. इन नए आंकड़ों के अनुसार अस्पतालों में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 895 हो गई है.  

शनिवार को भी आए थे नए मामले 

इससे पहले बीते दिन भी देश में कोरोना के नए मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कोरोना के 146 नए केस सामने आए थे. 

कोरोना से इतनी हुई मौतें 

विभाग द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के अनुसार 4 करोड़ 50 लाख 2 हजार मामले सामने आए हैं.वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 33 हजार 306 हैं. भारत में कोरोना से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में अब तक कोरोना रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

केरल में तेजी से बढ़े केस  

कोरोनो के मामलों में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी केरल में देखने को मिली है. बता दें कि सर्दियों के कारण से  इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही है. इस वजह से कोरोना मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. 

चीन की रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट भारत 

कोरोना के इतर चीन में एक नई रहस्यमयी बीमारी निमोनिया संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. जिसके कई मामले भारत में भी पाए गए हैं. जिसको लेकर भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News