menu-icon
The Bharatvarsh News

Covid-19: भारत में कोरोना की फिर एंट्री, सामने आए 88 नए कोविड केस

Covid-19: न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब देश में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है.

Calendar Last Updated : 02 December 2023, 03:44 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • भारत में कोरोना की फिर एंट्री
  • सामने आए 88 नए कोविड केस

Covid-19: पूरे विश्व में भयंकर तबाही मचाने के बाद अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. सर्दी की शुरुआत होते ही इसके केस में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखी गई है. बता दें, कि भारत में इसके 88 नए ममाले सामने आए हैं. जिसने एक बार फिर से लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ ही अब देश में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 396 हो गई है. 

सरकारी आंकड़े क्या कहते हैं?

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकी तरफ से आज यानि शनिवार को अपडेट किये गए आंकड़ों के अनुसार, देश में  कोरोनो से हुई मौतों की कुल संख्या 5 लाख 33 हज़ार 300 है. जबकि इस वायरस से संक्रमित होंने वालों की कुल संख्या 4 करोड़ 50 लाख 2 हज़ार 103 हैं. वहीं मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबरने वालों की भी संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. कुल 4 करोड़ 44 लाख 68 हज़ार 407 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं. 

ठीक हो रहे संक्रमित मरीज 

बता दें, कि राहत की खबर यह है कि कोरोना से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार देश में संक्रमण से रिकवर होने की दर 98.81 प्रतिशत रही है जो संतोषजन है. वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. वेबसाइट के अनुसार भारत में अब तक कोरोना रोधी टीकों की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. 

डबल्यूएचओ ने दी नए वेरिएंट की जानकारी 

अमेरिका सहित दुनिया भर में कोरोना  के नए वेरिएंट सीडीसी ने बीए.2.86  को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) की तरफ से भी एक रिपोर्ट जारी की गई है. डबल्यूएचओ ने बीए.2.86 को किसी अन्य  वेरिएंट के मुकाबले में काम नुकसान पैदा करने वाला  वेरिएंट बताया है. संगठन ने कहा है कि ये  वेरिएंट बड़ा नुकसान नही कर सकते इसलिए इनसे कोई खतरा नहीं है. इस  वेरिएंट की संख्या अमेरिका में तेजी से बढ़ी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News