menu-icon
The Bharatvarsh News

PUNJAB: फाजिल्का में 5 नहरों के के टूटने से फसलो को हुआ नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

शुक्रवार के पंजाब के फाजिल्का बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसानों फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई और उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। दरअसल फाजिल्का में अचानक नहरों में पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान पानी का बहाव काफी तेज था Pतेजी से पानी के […]

Calendar Last Updated : 14 April 2023, 06:44 PM IST
Share:

शुक्रवार के पंजाब के फाजिल्का बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसानों फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई और उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। दरअसल फाजिल्का में अचानक नहरों में पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान पानी का बहाव काफी तेज था Pतेजी से पानी के बहाव ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया। आपको बता दें कि किसानों की यह फसलें पकी थी पानी की वजह से हजारों एकड़ में फैसली हुई फसल जलमग्न हो गई है। जिसके बाद पूरे फाजिल्का में तबाही का मंजर देखने को मिला। इस घटना ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान फसल डूबने से बहुत ज्यादा दुखी है। इतनी मेहतम से खेती करने के बाद जब फसल काटने का वक्त आया तो उनकी सारी मेहनत खराब हो गई।

बहाव के कारण 5 नहरें टूटी

आपको बता दें कि जब नहरों में पानी छोड़ा गया तो उसका बहाव इतनी ज्यादा तेज था कि उससे फाजिल्का की 5 नहरें टूट गई। जिसके बाद नहर टूटने से गेहूं की पकी हुई फसल में कई फीट तक पानी भर गया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। आपको बता दें कि किसानों ने अपनी फसल के नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि पानी छोड़ने से पहले इसकी सूचना हमें नहीं दी गई थी। इसके अलावा नहरों की सफाई भी नहीं कि गई थी। आपको बता दें कि खेत में अभी फसलों को पानी की जरूरत नहीं थी फिर भी बिन बताए पानी छोड़ दिया गया। किसानों ने कहा कि फिलहाल मात्र 10 फीसदी गेंहू की ही कटाई की गई थी। लेकिन इस घटना के बाद बाकी की सभी फसल खराब हो गई। जिसके बाद किसान सरकार से अपने हुए नुकसान का मुआवजा मांग रहे हैं।

विधायक ने दिया भरोसा

इस बारे में सूचना मिलने के बाद एसडीएम किसानों के पास पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि नहरों के कटाव को बांधा जा रह है। वहीं विधायक ने किसानों को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सम्बंधित खबर

Recent News