menu-icon
The Bharatvarsh News

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ खतरनाक एक्सीडेंट,चकनाचूर हो हुई कार, फंसी रहीं मां-बेटी

यमुना एक्सप्रेसवे पर खतरनाक एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक्सीडेंट के बाद मां और बेटी 5 मिनट तक कार में ही फंसी रही. बड़ी मुशकिल से उन्हें कार से बाहर निकाला गया.

Calendar Last Updated : 24 May 2024, 12:16 PM IST
Share:

Yamuna Expressway Accident: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. ईंट से भरा ओवरलोड ट्राले से कार क्रेटा टकरा गई. जिसमें हादसे में कार चकनाचूर हो गई. उसमें बैठी सवांरियां फंस गई. कार में बैठी मां कि हालत लहुलुहान हो गई. दोनों कार में 5 मिनट तक फंसी रही. बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि समय रहते एयरबैग खुल गया था इसलिए मां-बेटी की जान बच गई. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

ट्रा ले का ड्रा इवर भी घायल हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और ट्रा ले को सड़क के किनारे करवाया, जिससे रूट खुल सका. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी सिहर जाए. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

दोनों के बीच टक्कर

तेज रफ्तार क्रेटा कार ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक ईंट से भरे ट्रा ले में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज लगी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, कार में सवार मां-बेटी गाड़ी में ही फंसे रहे गए. सूचना पर पहुंची दनकौर थाना पुलिस ने कार में फंसी मां-बेटी को स्थानीय लोगों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला. गाड़ी के दरवाजे को रस्से से बांधकर खोलना पड़ा.

दिल्ली में रहने वाली मां-बेटी

3 मई की सुबह 7 बजे के आसापास की ये घटना है. कार में फंसी मां और बेटी दिल्ली का रहने वाली हैं. मां और बेटी अपनी कार क्रेटा से ग्रेटर नोएडा से वापस जा रही थीं, जिसके लिए उन्होंने ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया. लेकिन कार चलाने के दौरान आगे जा रहे ईंट से ओवरलोडेड ट्रा ले को कार ने तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज लगी थी की कार के सभी एयरबैग खुल गए. वहीं, गाड़ी का इंजन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल, मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
 

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News