menu-icon
The Bharatvarsh News

Delhi News: पीएम मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, 21 जून (बुधवार) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को आए पीसीआर कॉल में एक शख्स ने पीएम मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित […]

Calendar Last Updated : 21 June 2023, 02:24 PM IST
Share:

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, 21 जून (बुधवार) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को आए पीसीआर कॉल में एक शख्स ने पीएम मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई और एक टीम का गठन कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आऊटर जिले की पुलिस को बुधवार सुबह एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद ही दूसरी पीसीआर कॉल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी जान से मारने की धमकी दी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है और वह दिल्ली के मादीपुर इलाके का रहने वाला है। वहीं संजय के परिवार वालों का कहना है कि वह कल रात से ही शराब पी रहा है। दिल्ली पुलिस संजय की तलाश कर रही है।

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News