नई दिल्ली: मार्च के आखिरी दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम लगातार करवट बदल रहा है. जहां एक ओर हल्की बारिश और बादलों ने गर्मी से राहत दी है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बादलों के गरजने की संभावना है. सुबह के समय आसमान में घने बादल देखे गए और कुछ इलाकों जैसे नोएडा में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई.
पिछले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ रहा है. 15-16 मार्च और 19-21 मार्च के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना बना. इस दौरान लोगों मार्च में ठंड ने अपना 6 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा.
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार का तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है. हालांकि 26 मार्च तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 32-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी फिर से महसूस होने लगेगी.
इस सप्ताह दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. सुबह के समय बारिश की संभावना है, जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. 23 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिल्ली में दोपहर से शाम तक हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है.
दिन में तापमान 29°C से 31°C और रात में 15°C से 17°C के बीच रहेगा. 24 मार्च से बारिश का खतरा कम हो जाएगा. 26 मार्च को फिर से बादल बढ़ेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद 27 और 28 मार्च को मौसम धीरे-धीरे गर्म और शुष्क होता जाएगा
23 मार्च को गाजियाबाद में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, तापमान 18°C से 30°C के बीच थोड़ा बढ़ेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. 24 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा और दिन के दौरान तापमान 32°C के आसपास पहुंचने से मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद 26 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी दिनों में तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
नोएडा में भी शुरुआती दिनों में मौसम साफ रहेगा, 23 मार्च को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और दिन के दौरान तापमान बढ़कर लगभग 29°C तक पहुंच जाएगा, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा.
वहीं 26 और 28 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है. तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
गुरुग्राम में 23 से 25 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रह सकता है. 23 मार्च को गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 17°C से 27°C के बीच रहेगा.
26 मार्च को बारिश और बादल के गरजने की संभावना है, जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा.