menu-icon
The Bharatvarsh News

अपने ही बेड पर मृत मिला शख्स, बेड बना कातिल; दिल्ली से आया दिल दहलाने वाली घटना

भारत की राजधानी के त्रिनगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिसमें 45 वर्षीय एक व्यक्ति अपने ही बिस्तर पर मृत पाया गया.

Calendar Last Updated : 15 February 2026, 02:23 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत की राजधानी के त्रिनगर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां घर के अंदर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि व्यक्ति कथित तौर पर अपने ही बिस्तर पर मृत पाए गए थे. ऐसा कहा जा रहाहै कि उन्हें बिस्तर पर करेंट लगा जिस कारण व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना ने इलाके में चिंता और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को केशव पुरम पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई. कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि उसके भाई की मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम उत्तर-पश्चिम दिल्ली के त्रिनगर स्थित घर पहुंची, जहां धीरज कौशिक नामक व्यक्ति एक कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर मृत अवस्था में मिले.

अपने ही बेड पर मिला मृत

राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है, दरअसल एक व्यक्ति अपन ही बिस्तर पर मौत की निंद सोता पाया गया. मिली जानकारी के लिए अनुसार यह कहा जा रहा है कि उसकी मौत बिजली का झटका लगने से हुई है. वह इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहा था.

प्रारंभिक जांच में बिस्तर से मिला बिजली का सॉकेट

घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत ही तफतीश करना शुरु कर दी. जिसमें उन्हें प्रारंभिक जांच में बिस्तर से जुड़ा एक बिजली का तार और सॉकेट मिला. आशंका जताई जा रही है कि खराब वायरिंग या तकनीकी खामी के कारण करंट फैला होगा. पहली नजर में ऐसा प्रतीत हुआ कि बिस्तर पर लेटे हुए ही शख्स को झटका लगा, जिससे उनकी मौत हो गई.

तलाकशुदा था शख्स 

घटना के समय मृतक के पिता राजेंद्र कौशिक और अन्य परिजन घर पर मौजूद थे. परिवार ने पुलिस को बताया कि धीरज का तलाक हो चुका था और उनके दो बच्चे हैं करीब 19 वर्षीय बेटी और 14 वर्षीय बेटा. परिजनों के अनुसार, धीरज को शराब पीने की आदत थी और घटना वाले दिन भी वह सुबह से शराब का सेवन कर रहे थे.

कानूनी प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई

घटनास्थल पर जांच के लिए तुरंत ही फोर्स आ गए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित खबर

Recent News