menu-icon
The Bharatvarsh News

IBPS क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन, जानें कैसे करें तुरंत अप्लाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन द्वारा निकाली गई कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

Calendar Last Updated : 21 August 2026, 01:27 PM IST
Share:

नई दिल्ली: बैंक नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा निकाली गई कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार अब तक इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, वे बिना किसी देरी के IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यह भर्ती 'कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस' के तहत देश के 11 प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जा रही है, जिसे साल की सबसे बड़ी बैंकिंग भर्तियों में से एक माना जा रहा है। 

आवेदन शुल्क

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री की उपाधि होना अनिवार्य है। आवेदकों की उम्र 20 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजनों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये तय किया गया है। 

आवेदन का आज अंतिम मौका

फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले IBPS के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिख रहे कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें। प्रक्रिया के अगले चरण में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें और दर्ज की गई सभी जानकारियों की री-चेकिंग करने के बाद एप्लीकेशन फाइनल सबमिट कर दें। भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए फॉर्म की प्रिंट कॉपी सुरक्षित अपने पास जरूर रख लें। 

परीक्षा का पूरा कार्यक्रम 

उम्मीदवारों का अंतिम चयन तीन-स्तरीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयन का पहला चरण ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) होगा, जिसका आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को प्रस्तावित है। प्रीलिम्स में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को 27 दिसंबर को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (मेन्स) में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से दो सप्ताह पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। दोनों लिखित परीक्षाओं में पास होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Proficiency Test) से गुजरना होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चयनित कर्मचारी स्थानीय ग्राहकों से सहजता से संवाद कर सकें।

11 सरकारी बैंकों में मिलेगी नियुक्ति 

इस भर्ती अभियान के जरिए देश के 11 नामचीन सार्वजनिक बैंकों में नियुक्तियां दी जाएंगी। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। बैंकों में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को समय रहते तुरंत आवेदन जमा कर अपनी परीक्षा की तैयारी में तेजी ला देनी चाहिए।

सम्बंधित खबर

Recent News