menu-icon
The Bharatvarsh News

Land For Job Case: RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म, 9 घंटे से अधिक चली पूछताछ

Lalu Yadav News:कथित 'जमीन के बदले नौकरी घोटाला' मामले में लालू यादव से सवाल जवाब करने के लिए दिल्ली से एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम कल यानि रविवार को पटना पहुंची.

Calendar Last Updated : 29 January 2024, 11:12 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • RJD चीफ लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म
  • 9 घंटे से अधिक चली पूछताछ

Land For Job Case : कथित 'लैंड फॉर जॉब घोटाला'  मामले में आरजेडी चीफ लालू यादव से ईडी की पूछताछ खत्म हो गई है.  ईडी ने उनसे 9 घंटे तक  पूछताछ की. इस दौरान आरजेडी सांसद और उनकी बेटी मासी भारती सहित कई नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे. पूछताछ के समय को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. बता दें कि रविवार (28 जनवरी) को बिहार में महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उसके अगले दिन (29 जनवरी) पूर्व सीएम लालू यादव पटना में ईडी के सामने पेश हुए. वहीं मंगलवार 30 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए बुलाया है. 

रोहिणी आचार्य ने ईडी पर साधा निशाना

इस बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ईडी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पापा को कुछ भी हुआ तो इसके लिए ईडी और सीबीआई जिम्मेदार होगी. बता दें, कि साल 2022 में लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी और  उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की थी. 

बेटी मीसा भारती ने क्या कहा?

इस दौरान आज सुबह लालू यादव के साथ उनकी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं और वे 11 बजकर पांच मिनट पर ईडी कार्यालय पहुंचे. वहीं ईडी कार्यालय में लालू यादव को प्रवेश कराने के बाद मीसा भारती ने कहा, "जब भी कोई केंद्रीय जांच एजेंसी हमारे परिवार के किसी सदस्य को पूछताछ के लिए बुलाती है तो हम वहां जाते हैं और उनके साथ सहयोग करते हैं और उनके सभी सवालों का जवाब देते हैं." 

ईडी द्वारा हाल ही में दायर किया गया था आरोप पत्र 

बता दें, कि कथित 'जमीन के बदले नौकरी घोटाला'  मामले में लालू यादव से सवाल जवाब करने के लिए दिल्ली से एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम कल यानि रविवार को पटना पहुंची. केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले के संबंध में 19 जनवरी को लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था. ईडी की तरफ से पटना स्थित आरजेडी प्रमुख की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर समन सौंपा गया था. वहीं ईडी ने हाल ही में इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट फाइल की थी. 

सम्बंधित खबर

Recent News