menu-icon
The Bharatvarsh News

गृह मंत्रालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग, कई दस्तावेज जलकर हुए खाक

Fire In MHA Office: यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ गई. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Calendar Last Updated : 16 April 2024, 04:15 PM IST
Share:

Fire In MHA Office: केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में  स्थित गृह मंत्रालय  के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आज ( 16 अप्रैल) को आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार,  इस आग की चपेट  में आने से उस फ्लोर में मौजूद कंप्युटर, जोरोक्स मशीन और कुछ दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग से किसी इंसान को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ीयों ने आग पर काबू पा लिया है. 

सुबह लगी थी मंजिल में आग 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था. डीएफएस के मुताबिक, गृह मंत्रालय के कार्यालय के आईसी प्रभाग में दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 9.20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने सुबह 9.35 बजे तक आग पर काबू पा लिया.

कैसे लगी आग?

मिरर नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मंजिल में आग लगने की शुरुआत एसी की यूनिट से शुरू हुई थी. इस घटना में एसी, जेरॉक्स मशीन, कुछ कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों के साथ-साथ पंखों में भी आग लग गई थी और ये जलकर खाक हो गए . ये आग जिस ऑफिस में लगी वो आईटी डिपार्टमेंट का ऑफिस है. यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी फिर धीरे-धीरे आगे बढ़ गई. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. 

सम्बंधित खबर

Recent News