menu-icon
The Bharatvarsh News

नई दिल्ली: जौनापुर में एक टेंट गोदाम में लगी आग, आग पर पाया काबू

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जौनापुर में एक टेंट गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम करीब 5.20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने कहा, “आग नियंत्रण में है. अभी […]

Calendar Last Updated : 29 July 2023, 04:17 AM IST
Share:

नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के जौनापुर में एक टेंट गोदाम में शुक्रवार शाम आग लग गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शाम करीब 5.20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. उन्होंने कहा, “आग नियंत्रण में है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.”

मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगते ही तुरंत फैल गई और पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचती गोदाम आग की चपेट में पूरी तरह आ चुका था. लेकिन आसपास के दुकानों और मकानों तक आग फैलने से रोक दिया गया और उसे कंट्रोल कर लिया गया.

सम्बंधित खबर

Recent News