menu-icon
The Bharatvarsh News

G20 की बैठक में क्रिप्टो करेंसी के लिए नियम बनाने पर चर्चा हुई : सीतारमण

G20: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष लियू कुन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत वित्तीय प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया. उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने और वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों पर चर्चा की. गांधीनगर […]

Calendar Last Updated : 18 July 2023, 09:55 PM IST
Share:

G20: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष लियू कुन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत वित्तीय प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया. उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने और वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों पर चर्चा की.

गांधीनगर में एफएमसीबीजी की तीसरी बैठक समाप्त होने के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि बैठक में जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर ने लोगों और दुनिया की बेहतरी को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने, सभी के लिए वैश्विक विकास को मजबूत करने एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती और संतुलित तथा समावेशी वृद्धि को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई.

सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी के लिए एक व्यापक और समन्वित वैश्विक नीति तथा नियामकीय व्यवस्था बनाने को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने समूह के समक्ष डिजिटल ढांचागत सुविधा के मुद्दे को रखा है.

वित्त मंत्री ने कहा कि ‘भारत ने अपनी अध्यक्षता में डिजिटल ढांचागत सुविधा के एजेंडा को जी-20 की बैठक में उठाया. सदस्यों ने वित्तीय समावेश और उत्पादकता के लाभ को तेजी से आगे बढ़ाने में डिजिटल ढांचागत सुविधा (डीपीआई) की महत्वपूर्ण भूमिका का समर्थन किया.

सम्बंधित खबर

Recent News