menu-icon
The Bharatvarsh News

Sridevi: श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी को Google ने कर दिया खास, एक्ट्रेस की नागिन पिक्चर को किया पेश

Sridevi: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कई तरह की ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 60 वीं बर्थ एनिवर्सरी है. शानदार गानें और फिल्म देने वाली, शानदार डांस करने वाली, कई ऐसी फिल्म जो इनके नाम से हिट हुआ. ब्लॉकबस्टर फिल्में की लाईन लगा देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को आज भी चाहने वालों […]

Calendar Last Updated : 13 August 2023, 01:26 PM IST
Share:

Sridevi: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा कई तरह की ब्लॉकबस्टर मूवी देने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की आज 60 वीं बर्थ एनिवर्सरी है. शानदार गानें और फिल्म देने वाली, शानदार डांस करने वाली, कई ऐसी फिल्म जो इनके नाम से हिट हुआ. ब्लॉकबस्टर फिल्में की लाईन लगा देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को आज भी चाहने वालों कि कमी नहीं है. यही वजह है कि आज भी लोग उनको याद किए बिना नहीं रह पाते हैं. एक्ट्रेस का जन्म 13 अगस्त 1963 में हुआ था. मद्रास में जन्मी श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी बर्थ एनिवर्सरी को लेकर गूगल ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है. गूगल ने पेश किया श्रीदेवी डूडल.

गूगल ने बनाया डूडल अपने अंदाज में

श्री देवी का पूरा नाम श्री अम्मा यांगर अय्यापन था. अभिनेत्री का जन्मदिन गूगल बहुत खास तरीके से मना रहा है. आपको बता दें कि गूगल के सर्च इंजन पर अभिनेत्री की प्यारी सी तस्वीर बनी हुई है. डांस के पोज में नजर आ रही श्रीदेवी और उनके साथ उनके चारो तरफ सिनेमा की एक प्यारी झलक दिख रही है. श्रीदेवी तस्वीर में नागिन के पोज में नजर आ रही हैं.

फिल्में रहीं सुपरहिट

श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थी जिनसे कि फ्लॉप फिल्मों का उम्मीद करना भी बेकार था. निर्देशक पहले से जानते थे कि श्रीदेवी मतलब फिल्म हिट. मिस्टर इंडिया, खुदा गवाह, चालबाज , जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अदा दिखाने वाली श्रीदेवी ने जिंदगी के अंत समय में मॉम, इंग्लिश विंग्लिश जैसी सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी थी. उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा जादू चलाया था, कि लोग आज भी उन्हें याद करके खुश हो जाते हैं. उनके अंतिम सफर के दौरान कई हजारों लोग उनके मंजिल के पीछे-पीछे चल पड़े थे. 24 फरवरी 2018 को अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा बोल दिया था. उनकी मौत ने हर किसी की आंखें नम कर दी थी.

सम्बंधित खबर

Recent News