menu-icon
The Bharatvarsh News

'1 लाख सैलरी चाहिए, लड़कों को नहीं देखूंगी', अचलेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मन्नतें हुईं वायरल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु अपनी इच्छाएं और संकल्प लिखकर दान पेटी में डालते हैं. लेकिन इस बार मिली एक पर्ची ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Calendar Last Updated : 04 July 2026, 01:47 PM IST
Share:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु अपनी इच्छाएं और संकल्प लिखकर दान पेटी में डालते हैं. लेकिन इस बार मिली एक पर्ची ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. बता दें, इस बार मंदिर की दान पेटियों में से गणना के दौरान सिर्फ नकद चढ़ावा ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की ऐसी मन्नतें भी मिली है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्या है पूरा मामला चलिए जानते है. 

दान पेटी में डाली इच्छाएं 

मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु अपनी इच्छाएं और संकल्प लिखकर दान पेटी में डालते हैं. लेकिन इस बार मिली एक पर्ची ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बता दें, एक युवक ने भगवान शिव से आर्थिक सफलता की कामना करते हुए कई व्यक्तिगत से बदलने का संकल्प लिखा है. वायरल हो रही पर्ची में देखा जा सकता है उसने लिखा कि वह तब तक खुद पर अनुशासन बनाए रखेगा, अनावश्यक सपने नहीं देखेगा, बिना योजना कोई काम नहीं करेगा और जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक वह किसी के घर नहीं जाएगा. 

अमीर बनने की कामना 

इतना ही नहीं युवक ने अपनी पर्ची में आगे यह भी लिखा कि अगले दो से तीन सालों में वह अमीर बनेगा और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान देगा रहेगा। इसके साथ ही उसने यह संकल्प भी लिया कि इस वह इस दौरान में सड़क पर कितने भी सुंदर लड़के दिखाई दें, वह उनकी ओर नहीं देखेगा। इस अनोखे वचन ने दान की गिनती कर रहे अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को भी हैरान कर दिया. यहीं वजह है कि अब यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 

एक और पर्ची आई सामने 

इसके अलावा दान पेटी से एक और पर्ची भी मिली, जिसमें एक छात्र ने री-नीट परीक्षा में सफलता और मध्य प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रार्थना की थी. इसके साथ-साथ कई श्रद्धालुओं ने सरकारी नौकरी, बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा, आर्थिक परेशानियों से मुक्ति और परिवार की खुशहाली जैसी मनोकामनाएं भी भगवान शिव के समक्ष रखीं.

मंदिर में मिला कितना चढ़वा 

मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक जून महीने की दान पेटियों से कुल 5 लाख 52 हजार 580 रुपये नकद प्राप्त हुए है. इसके अलावा चांदी के नाग-नागिन का एक जोड़ा और कुछ पुराने सिक्के भी मिले है. बता दें, दान राशि की गिनती करीब 20 सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और डाक विभाग के अधिकारियों की निगरानी में की गई है. मंदिर प्रशासन का कहना है कि हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें लिखकर दान पेटी में डालते हैं. ये पर्चियां इस बात की दिखाती है कि मंदिर में श्रद्धालु केवल दर्शन करने नहीं बल्कि कई सपने और उम्मीदें लेकर आते है. 

सम्बंधित खबर

Recent News