menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab : 15 जुलाई तक सरकारी कार्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा काम

Punjab News: पंजाब सभी सरकारी कार्यालयों ने मंगलवार को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यालय समय से दो मिनट पहले कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। राज्य और चंडीगढ़ में स्थित सभी […]

Calendar Last Updated : 02 May 2023, 02:37 PM IST
Share:

Punjab News: पंजाब सभी सरकारी कार्यालयों ने मंगलवार को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यालय समय से दो मिनट पहले कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। राज्य और चंडीगढ़ में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों और आम जनता से पूछ कर लिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मीडिया से बातचीत करते कहा कि आफिस समय में बदलाव करने का कारण आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ना है। आफिस जल्दी खुलने से कर्मचारियों और दिहाड़ी कर्मियों को सुविधा होगी। इसके साथ ही कर्मचारी जल्दी अपने घर जाकर अपने-अपने परिवार के साथ ज्यादा टाइम व्यतीत कर सकेंगे, क्योंकि बच्चों की भी दो बजे स्कूल से छुट्टी हो जाती है। सीएम ने इसके साथ भी कहा की इससे बिजली की भी बचत होगी।

बिजली की खपत होगी कमी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इससे सरकारी दफ्तरों में रोजाना 350 मेगावॉट रोजाना बिजली की खपत कम हो जाएगी। जिससे एक महीने में बिजली के बिलों में करीब 16 से 17 करोड़ यानी ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है और समय में बदलाव का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

सीएम भी सुबह 7:30 बजे सचिवालय पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार सुबह 7:30 बजे पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। मान ने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि सभी कर्मचारी और अधिकारी समय से अपने कार्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता और उनके काम हम सब के लिए सबसे पहले हैं।

सम्बंधित खबर

Recent News